Photo - Social Media  
मनोरंजन

‘वेलकम 3’ में मुन्ना भाई और सर्किट की हुई एंट्री! अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी मचाएंगे धमाल

संदीप पांडे

मुंबई : पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ (Welcome) 2007 में रिलीज हुई थी। जिसे देखकर दर्शकों ने खूब एंटरटेन किया था। वहीं 2015 में दर्शकों ने फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट ‘वेलकम बैक' का भी काफी लुफ्त उठाया था। जिसके बाद अब मेकर्स ने 'वेलकम 3' का भी अनाउंसमेंट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी नजर आने वाली है। जी हां इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी की भी एंट्री हो चुकी है।

रिपोर्ट्स कि माने तो इस फिल्म पर जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' होगा। फिरोज नाडियाडवाला ने इस फिल्म के लिए अपनी कमर कस ली है। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर के नाम से अभी पर्दा नहीं उठा है।

गौरतलब है कि साल 2007 में रिलीज फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार के साथ अनिल कपूर, परेश रावल, नाना पाटेकर, कटरीना कैफ और मल्लिका शेरावत लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं 2015 में आए फिल्म के सीक्वल 'वेलकम बैक' में अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, परेश रावल, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, श्रुति हासन, जॉन अब्राहम और शाइनी आहूजा भी दिखाई दी थीं। वहीं, अब 'वेलकम 3' में मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी बेहद रोमांचक होगी। फिलहाल, अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट