मुनमुन दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मुनमुन दत्ता ने पटना में फैंस के बीच सेलिब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Munmun Dutta News: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर पटना में फैंस के बीच नजर आईं। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

Munmun Dutta Patna Birthday Celebration: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर में फेमस होने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। सीरियल के अलावा मुनमुन विभिन्न इवेंट्स में भी नजर आती हैं और फैंस के साथ समय बिताना उन्हें बेहद पसंद है।

दरअसल, हाल ही में मुनमुन का जन्मदिन एक खास अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन के दिन उन्हें पटना में फैंस के बीच देखा गया, और इस पल का वीडियो उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में मुनमुन ऑफ-व्हाइट ड्रेस में नजर आईं, पर्ल ज्वेलरी के साथ उनका लुक बहुत प्यारा और क्लासी दिखाई दे रहा था।

मुनमुन दत्ता ने पटना फैंस के साथ लगाया ठुमका

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता स्टेज पर फैंस के साथ ठुमके लगा रही हैं, और हजारों की भीड़ उनके नाम की हूटिंग कर रही है। इतना प्यार पाकर एक्ट्रेस बेहद भावुक हो गईं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “पटना में एक कामकाजी जन्मदिन वाला दिन… मैं पहली बार इस शहर में आई हूं और मुझे दिखाए गए उत्साह और प्यार से अभिभूत हूं। बहुत-बहुत आभार।”

इसके अलावा, मुनमुन ने अपने मां के साथ जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। फोटोज में एक्ट्रेस अपने मां के साथ केक काटती दिखाई दीं। मुनमुन ने यह जन्मदिन काफी सिंपल और प्यारे अंदाज में सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनमुन दत्ता कई सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया है, जिनमें ‘हॉलिडे’ और ‘मुंबई एक्सप्रेस’ शामिल हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल ‘हम सब बराती’ से मिली थी, लेकिन उनकी असली फेम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी के रूप में आई।

मुनमुन की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस उनके स्टाइल और पर्सनालिटी के साथ-साथ उनके फैंस के प्रति प्यार को भी खूब पसंद करते हैं। पटना के फैंस के साथ उनका यह जन्मदिन का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता