अंजलि अरोड़ा के झूठ का पर्दाफाश, मुनव्वर फारुकी इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक  
मनोरंजन

पकड़ी गई अंजलि अरोड़ा की चोरी, मुनव्वर फारुकी को ब्लॉक करने का दावा निकला झूठा

Munawar Faruqui On Anjali Arora: मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा की दावे को झूठा साबित कर दिया है। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर कई बार मुनव्वर फारूकी को ब्लॉक करने का दावा कर चुकी हैं।

अनिल सिंह

Munawar Faruqui On Anjali Arora: मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की जोड़ी रियलिटी शो लॉकअप में पहली बार नजर आई थी, दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों की बॉन्डिंग को उनके प्रशंसक पसंद भी कर रहे थे। दोनों बाहर अपनी लाइफ को लेकर किसी और के साथ कमिटेड थे, फिर भी लॉकअप के भीतर दोनों का लव एंगल भी देखने को मिल रहा था। लेकिन रियलिटी शो से बाहर निकालने के बाद दोनों ने कुछ वक्त तक अपनी दोस्ती कायम रखी, बाद में उनकी दोस्ती खत्म हो गई। सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा ने कई बार मुनव्वर फारूकी को ब्लॉक करने का दावा किया, लेकिन अब मुनव्वर फारूकी उस दावे को झूठा साबित करते हुए नजर आए हैं।

हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने एक बार फिर मुनव्वर फारूकी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का दावा एल्विश यादव के पॉडकास्ट में किया था। पॉडकास्ट में एल्विश यादव अंजलि अरोड़ा से पूछते हैं कि उन्होंने आखिरी बार किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया है, तो वह उन्हें अपना फोन दे देती हैं और एल्विश बताते हैं कि आखिरी बार मुनव्वर फारूकी को ब्लॉक किया गया था।

मुनव्वर फारूकी ने भी एक वीडियो से पुष्टि कर दी है कि अंजलि अरोड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक नहीं किया, क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर अंजलि की फीड दिखाई देती है।  उन्होंने इसको लेकर एक वीडियो बनाया है और इतना ही नहीं वह अंजलि अरोड़ा को इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करते हुए भी नजर आए हैं। उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि मैं एक बार इंस्टाग्राम पर गया, तो मैं हैरान रह गया, क्योंकि यह लोग ब्लॉक ब्लॉक बोलते रहते हैं, ऐसी ऐसी अफवाहें, बातें, मैंने बोला ठीक है। अपना आसान कर देते हैं, खटाक करके अपन ने ब्लॉक कर दिया। मुनव्वर और अंजलि की दोस्ती को पसंद करने वाले प्रशंसकों के लिए यह बुरी खबर है कि दोनों की दोस्ती अब खत्म हो गई है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद