मृणाल ठाकुर ने हाल ही में रणवीर सिंह को अपना ‘लकी चार्म’ बताया और खुलासा किया कि उनके साथ काम के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। 
मनोरंजन

Mrunal Thakur ने रणवीर सिंह को बताया अपना ‘लकी चार्म’, बोलीं- उनके साथ काम के बाद बदल गई किस्मत

Mrunal Thakur Upcoming Movie: मृणाल ठाकुर ने हाल ही में रणवीर सिंह को अपना ‘लकी चार्म’ बताया और खुलासा किया कि उनके साथ काम के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।

स्नेहा मौर्या

Mrunal Thakur Calls Ranveer Singh Her Lucky Charm: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत को लेकर चर्चा में हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में वह साउथ स्टार अदिवि शेष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर के 15 साल पूरे होने पर करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने खुलासा किया कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह उनके लिए ‘लकी चार्म’ साबित हुए। उन्होंने बताया कि एक टीवी कमर्शियल में रणवीर के साथ काम करने के बाद उनकी किस्मत ने नया मोड़ लिया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी।

मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह के काम की तारीफ

मृणाल ने बताया कि उन्होंने एक हेयर ब्रांड के विज्ञापन में मॉडल के तौर पर रणवीर सिंह के साथ काम किया था। जब यह विज्ञापन सिनेमाघरों में दिखाया गया, तभी कई फिल्म निर्माताओं की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने कहा कि उस मौके ने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर मिला। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को बेहद सकारात्मक और मेहनती इंसान बताते हुए कहा कि वह अपनी सफलता के पूरी तरह हकदार हैं। इस बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका अभिनय बेहद गहराई भरा था और उन्होंने किरदार को पूरी तरह जीया। मृणाल के अनुसार, उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह को नहीं, बल्कि उनके किरदार ‘हमजा’ को देखा, जो एक साधारण नायक से कहीं अधिक प्रभावशाली लगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह रणवीर के लिए हमेशा दुआ करती हैं कि उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो।

इन टीवी शोज से एक्ट्रेस ने बनाई थी पहचान

अगर मृणाल ठाकुर के करियर की बात करें, तो उन्हें टेलीविजन शो कुमकुम भाग्य से खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म लव सोनिया से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

इसके बाद मृणाल कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिनमें सुपर 30, बटला हाउस, तूफान, सीता रामम और लस्ट स्टोरीज 2 जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं।

अब मृणाल की नजर अपनी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ पर टिकी है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। फैंस भी उनकी इस पैन इंडिया फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें एक बार फिर वह नए और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब