‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

वैलेंटाइन वीक में प्यार का तड़का लगाने को तैयार मृणाल-सिद्धांत चतुर्वेदी, ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज

Mrunal Thakur Film: संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की अनोखी लव स्टोरी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

स्नेहा मौर्या

Do Deewane Seher Mein Trailer Out: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर दर्शकों के लिए दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

दरअसल, फिल्म 20 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीब 1 मिनट 58 सेकंड का ट्रेलर एक मॉडर्न लव स्टोरी की झलक देता है, जो परफेक्शन के पीछे भागने के बजाय रिश्तों के इमोशनल सच को सामने लाता है। कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, फिर भी किस्मत उन्हें बार-बार करीब ले आती है।

‘दो दीवाने शहर में’ हुआ रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले मोड़ से होती है, जहां मृणाल ठाकुर का किरदार अचानक शादी से इनकार कर देता है, वो भी बिना किसी वजह बताए। इसके बाद कहानी गलतफहमियों, सोशल प्रेशर और उलझे हुए इमोशन्स के बीच आगे बढ़ती है। ट्रेलर की एक लाइन, “हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है”, फिल्म की पूरी भावना को बखूबी बयां करती है।

फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की पर्सनैलिटी एक-दूसरे से बिल्कुल उलट दिखाई गई है। जहां मृणाल को बारिश की उमस और चिपचिपाहट से नफरत है, वहीं सिद्धांत उसी बारिश में चाय की चुस्की लेकर जिंदगी को एंजॉय करता है। यही फर्क धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते को खास बनाता है।

फिल्म में ये दमदार कलाकार आएंगे नजर

वहीं, फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर अनुराग सैकिया ने दिया है, जो ट्रेलर में ही इमोशनल कनेक्ट बना देता है। सहायक कलाकारों की बात करें तो ‘दो दीवाने शहर में’ फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर, अचिंत कौर, दीपराज राणा समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का टाइटल 1977 की फिल्म ‘घरौंदा’ के मशहूर गीत ‘दो दीवाने शहर में’ से प्रेरित है। कुल मिलाकर, संजय लीला भंसाली की यह फिल्म प्यार के उस पहलू को दिखाने का वादा करती है, जो अधूरा होकर भी बेहद खूबसूरत होता है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर