Mouni Roy Heard Leopard Roar(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

लेपर्ड प्रिंट स्वेटर पहन जंगल गई थी मौनी रॉय, पीछे पड़ गया तेंदुआ, शेयर किया डरावना अनुभव

Mouni Roy ने जंगल ट्रेक के दौरान तेंदुए की दहाड़ सुनने का डरावना अनुभव शेयर किया, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। वो वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी।

अनिल सिंह

Mouni Roy Heard Leopard Roar: अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन पर हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ जंगल ट्रेक की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि, इस रोमांचक सैर के दौरान उन्हें एक डरावना अनुभव भी हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद कैप्शन में दी।

शनिवार को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर पहाड़ों और वाटरफॉल के पास ट्रेकिंग की कई फोटोज शेयर कीं। तस्वीरों में मौनी रॉय स्वेटर और पायजामे में नजर आ रही हैं, जिसमें तेंदुए के प्रिंट जैसा स्वेटर दिख रहा है।

जान बचाकर भागीं मौनी, सुनाई तेंदुए की दहाड़

फोटोज के साथ एक चौंकाने वाले कैप्शन में मौनी रॉय ने बताया कि उन्हें जंगल में एक तेंदुए की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

मौनी ने कैप्शन में लिखा, "आज जंगल में ट्रैकिंग के लिए गए। हमने पहाड़ों पर भी ट्रैक की। वाटरफॉल से निकले। तेंदुआ की आवाज़ सुनी और फिर अपनी जान बचाकर भागे। सभी को हैप्पी हॉलिडे।"

तेंदुए की दहाड़ ने उनके वेकेशन में खौफ का रंग घोल दिया

तस्वीरों में, मौनी काला चश्मा लगाए और बन बनाए पहाड़ों के बीच प्रकृति का आनंद लेती दिखीं, हालांकि तेंदुए की दहाड़ ने उनके वेकेशन में खौफ का रंग घोल दिया। ट्रेक से पहले, मौनी ने अपने किचन से फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि वह 'देएमर झाल' कुक कर रही थीं।

वर्क फ्रंट पर इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय के हाथ में इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही एक ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ निमृत कौर और शाहीर शेख जैसे कलाकार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस 'प्रॉमिसिंग प्रोजेक्ट' की शूटिंग पंजाब और मुंबई में पूरी हो चुकी है।

मौनी के पास मधुर भंडारकर की फिल्म

इसके अलावा, मौनी रॉय मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का भी हिस्सा हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और श्रीलीला जैसे कई सितारे हैं। मौनी के पास मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' भी है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान