मौनी रॉय (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Mouni Roy ने ऑफ शोल्डर न्यूड गाउन में बिखेरा जलवा, डायमंड नेकलेस और लग्जरी वॉच ने खींचा सबका ध्यान

Mouni Roy Cannes 2026 Look: कान्स 2026 में मौनी रॉय ने न्यूड ऑफ शोल्डर गाउन, डायमंड चोकर नेकलेस और लग्जरी वॉच के साथ बेहद ग्लैमरस अंदाज दिखाया। उनका एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Mouni Roy Cannes 2026: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कान्स 2026 से उनका नया लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार मौनी ने न्यूड कलर की स्ट्रैपलेस फिटेड ड्रेस पहनकर अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया।

कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए मौनी रॉय ने इस बार न्यूड शेड का ऑफ शोल्डर गाउन चुना, जिसमें वह बेहद स्टनिंग और एलिगेंट नजर आईं। उनकी ड्रेस पर बारीक लेस और शीयर डिटेलिंग की गई थी, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना दिया। फिटेड सिल्हूट वाली इस ड्रेस ने मौनी के फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट किया। मौनी का यह लुक कान्स 2026 का उनका तीसरा अपीयरेंस बताया जा रहा है और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींच लिया।

डायमंड ज्वेलरी बनी लुक की जान

अपने इस ग्लैमरस आउटफिट के साथ मौनी ने भारी डायमंड चोकर नेकलेस पहना, जो उनके पूरे लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट बनकर सामने आया। तस्वीरों में वह कॉन्फिडेंस के साथ अपने इस नेकलेस को फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड वॉच भी पहनी, जिसने उनके लुक में रॉयल और लग्जरी टच जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस स्टाइलिश अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

मौनी रॉय ने अपने लुक को ज्यादा ओवरड्रामैटिक न रखते हुए मिनिमल मेकअप चुना। ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक लो बन में स्टाइल किया, जिसने उनके पूरे लुक को क्लीन और पॉलिश्ड फिनिश दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

मौनी रॉय की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कार में बैठकर दिए गए उनके स्टाइलिश पोज और हर तस्वीर में नजर आने वाला कॉन्फिडेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कान्स 2026 में मौनी का यह रॉयल और ग्लैमरस अवतार एक बार फिर साबित करता है कि वह फैशन और स्टाइल के मामले में किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं हैं।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब