मदर्स डे पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Mother's Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो

Bollywood Celebs On Mother's Day: मदर्स डे के मौके पर माधुरी दीक्षित, सनी देओल, संजय दत्त और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर किए।

सोनाली झा

Mother's Day Bollywood Celebs: मदर्स डे के मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करता नजर आया। इस बार भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। किसी ने अपनी मां के साथ बिताए खूबसूरत पल याद किए तो किसी ने दिवंगत मां को याद कर भावुक पोस्ट साझा किया।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मदर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपनी मां और पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में परिवार के साथ बिताए गए कई खूबसूरत पलों की झलक दिखाई गई। इसके साथ माधुरी ने लिखा, “मदर्स डे की बधाई। फैंस को उनका यह फैमिली मोमेंट काफी पसंद आ रहा है।

सनी देओल और सुनील शेट्टी का पोस्ट

अभिनेता सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ बिताए खास पलों का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कई पुरानी और नई तस्वीरों को जोड़कर मां-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाई गई। सनी ने अपनी मां के प्रति अपना गहरा प्यार जाहिर किया और कैप्शन में लिखा कि लव यू मम्मा। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी मां की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि परिवार में हर अच्छी चीज की शुरुआत एक मां से होती है। उनके प्यार की वजह से ही हम किसी घर को परिवार कहते है। हैप्पी मदर्स डे।

संजय दत्त ने मां नरगिस को किया याद

अभिनेता संजय दत्त ने भी मदर्स डे पर अपनी दिवंगत मां और मशहूर अभिनेत्री नरगिस को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में संजय दत्त अपनी मां के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने बेहद भावुक संदेश लिखा कि मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है और काश आप आज मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है। लव यू मॉम।

रकुल प्रीत सिंह का खास वीडियो

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी मदर्स डे पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपनी मां और सास के साथ बिताए कई खूबसूरत पल दिखाती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ रकुल ने लिखा कि मेरी मां ने मुझे जिंदगी दी, जबकि मेरी सास ने मुझे एक नया और खूबसूरत परिवार दिया। मैं दोनों का धन्यवाद करती हूं। आपका बिना शर्त प्यार, मार्गदर्शन और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम