मोनालिसा भोसले और फरमान खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फरमान खान संग डर में जी रहीं वायरल गर्ल मोनालिसा, बोलीं- हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही है

Mahakumbh Viral Girl Monalisa ने फरमान खान से शादी के बाद मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर मदद की गुहार लगाई है। इंटरफेथ मैरिज को लेकर विवाद बढ़ गया है। कपल ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

सोनाली झा

Monalisa Farmaan Khan Marriage Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है। हाल ही में उन्होंने फरमान खान से शादी की, जिसके बाद यह इंटरफेथ मैरिज सोशल मीडिया और समाज के कुछ वर्गों में चर्चा और विवाद का विषय बन गई। शादी के बाद से ही मोनालिसा और फरमान को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

मोनालिसा और फरमान ने एक वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें खुलेआम मारने और काटने की धमकियां दी जा रही हैं। कपल ने मीडिया, प्रशासन और सरकार से मदद की अपील करते हुए अपनी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पहले ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है।

केरल सरकार का मिला था समर्थन

मोनालिसा ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। मोनालिसा का कहना है कि वह केवल अपने जीवन के फैसले लेने का अधिकार चाहती हैं और बिना डर के जीना चाहती हैं। शादी के बाद इस कपल ने केरल सरकार का आभार भी जताया था। मोनालिसा ने कहा कि उन्हें वहां से पूरा सहयोग मिला और उन्होंने सभी धर्मों को समान मानने की बात कही। फरमान खान ने भी बताया कि उनकी शादी उम्मीद से कहीं ज्यादा भव्य रही और कई लोग आशीर्वाद देने पहुंचे।

महाकुंभ से मिली थी पहचान

मोनालिसा भोसले को पहली बार पहचान 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान मिली थी, जब रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनके वीडियो वायरल हो गए थे। इसके बाद वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं और उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। कपल ने 11 मार्च 2026 को अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

अधिकार और सुरक्षा का सवाल

धार्मिक मतभेदों के कारण मोनालिसा को अपने परिवार और समाज के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहते हुए शादी की। प्रशासन ने भी साफ किया है कि बालिग होने के नाते दोनों को अपने जीवन के फैसले लेने का पूरा अधिकार है। इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल कपल की सुरक्षा का है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और इस कपल को किस तरह की सुरक्षा मिलती है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ