Anupama Spoiler: दिग्विजय के गुस्से के बीच टूटी अनुपमा, पाई-पाई को होगी मोहताज, माही-गौतम का बिखरेगा रिश्ता

Anupama Twist: अनुपमा को एक बार फिर नौकरी से निकाल दिया जाएगा। माही को गौतम के अफेयर का सच पता चलेगा, जिससे हंगामा मचेगा। दिग्विजय के गुस्से और पारिवारिक ड्रामे के बीच अनुपमा नई शुरुआत की कोशिश करेगी।
Anupama twist job loss Mahi Gautam affair serial drama Hindi TV Latest Episode Update
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupama Latest Episode Update: पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में फिर से मुश्किलों का पहाड़ टूटने वाला है, जहां उसे नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

शो में दिखाया जा रहा है कि दिग्विजय अपनी बेटी की याद में पूरी तरह टूट चुका है। उसकी डायरी गायब होने के बाद वह बौखला जाता है और गुस्से में आकर अपने ही घर में आग लगा देता है। इस घटना से अनुपमा भी डर जाती है और हालात को संभालने की कोशिश करती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम का असर अनुपमा की जिंदगी पर भी पड़ने वाला है।

माही-गौतम के रिश्ते में आएगा भूचाल

दूसरी तरफ, माही और गौतम की कहानी भी बड़ा मोड़ लेने वाली है। प्रेरणा गौतम को किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लेती है और सच माही के सामने लाने का फैसला करती है। शुरुआत में माही को इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन जब सच्चाई सामने आएगी तो वह बुरी तरह टूट जाएगी। इसके बाद माही और गौतम के बीच जमकर हंगामा होगा और बात तलाक तक पहुंच सकती है।

अनुपमा को फिर से झेलनी पड़ेगी मार

इन सबके बीच अनुपमा को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। हालात ऐसे बनेंगे कि उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा, जिससे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगी। एक बार फिर अनुपमा को पाई-पाई के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, जो कहानी को और भी भावुक बना देगा। दिग्विजय को शांत करने के लिए अनुपमा उससे माफी मांगेगी और उसकी हर बात मानने का वादा करेगी। अनुपमा की कोशिशों के बाद दिग्विजय का गुस्सा कुछ हद तक शांत हो जाएगा, लेकिन उसके अंदर का दर्द कम नहीं होगा।

अनुज की याद में भावुक होगी अनुपमा

दिग्विजय की हालत देखकर अनुपमा को अपने अतीत की याद आएगी। उसे अनुज के साथ बिताए पल याद आएंगे, जब वह भी अपनी बेटी से दूर होकर टूट गया था। यह सीन दर्शकों को भावुक कर देगा। मुश्किलों के बीच अनुपमा हार नहीं मानती। वह एक बार फिर अपने यूट्यूब चैनल को शुरू करने का फैसला करती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा इस बार अपनी जिंदगी को नए सिरे से संभाल पाएगी या फिर उसे और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com