मनोरंजन

एआर रहमान के पत्नी की ही तरह मोहिनी डे ने भी किया तलाक का एलान, लोगों ने पूछा सवाल

एआर रहमान की पत्नी ने तलाक का ऐलान किया तो फैंस हैरान हो गए। लेकिन उन्हीं की टीम की गिटारिस्ट मोहिनी डे ने भी कुछ देर के बाद पति से तलाक का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अब लोग सवाल पूछ रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया तो एआर रहमान के फैंस की हैरानी का ठिकाना नहीं था। लेकिन यह हैरानी तब और बढ़ गई जब एआर रहमान के टीम के गिटारिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क से तलाक का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एआर रहमान और मोहिनी डे के अफेयर की चर्चा होने लगी। लोग रहमान का और मोहिनी का कनेक्शन ढूंढने लगे। हालांकि इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। ऐसे में यह दावा कितना सच है यह कह पाना अभी जल्दबाजी होगी।

सायरा बानो ने बताया था कि वह इमोशनल स्ट्रेन यानी भावनात्मक तनाव की वजह से एआर रहमान से अलग हो रही हैं। ऐसा ही कुछ मोहिनी डे ने भी अपने पति के बारे में लिखा है। दोनों की कहानी में फर्क सिर्फ इतना है की मोहिनी डे ने बताया कि वह मार्क के साथ दोस्त बनी रहेगी। जबकि सायरा बानो ने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा।

कौन हैं मोहिनी डे

मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान के बैंड में प्रस्तुति देने वाली बास वादक मोहिनी डे ने अपने पति मार्क हार्ट्सिच से तलाक होने की घोषणा की है। डे ने संगीतकार मार्क से अपने अलगाव की खबर ऐसे समय साझा की है, जब रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने घोषणा की कि वे 29 साल के विवाह के बाद अलग हो रहे हैं।

मोहिनी डे ने तलाक पर क्या कहा

मोहिनी डे ने ‘इंस्टाग्राम' पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘‘प्रिय मित्रों, परिवार, प्रशंसकों और प्रशंसकों, मार्क और मैं भारी मन से घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह हमारे बीच एक आपसी समझ है। जबकि हम अच्छे दोस्त बने हुए हैं, हम दोनों ने फैसला किया है कि हम जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और आपसी सहमति से अलग होना आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका था।'' डे ने कहा कि इस व्यक्तिगत अलगाव के बावजूद, वे दोनों कई परियोजनाओं पर एक साथ काम करना जारी रखेंगे। मोहिनी ने रहमान के साथ मिलकर काम किया है और दुनिया भर में 40 से ज्यादा शो में उनके साथ प्रस्तुति दी है। उन्होंने जाकिर हुसैन, शिवमणि, मार्को मिन्नेमैन जैसे कई अन्य जैसे दिग्गजों के साथ भी प्रस्तुति दी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें