मनोरंजन

सैफ अली खान के घर के चप्पे से कैसे वाकिफ था शहजाद, पटौदी परिवार से है पुराना कनेक्शन

सैफ अली खान के परिवार से हमलावर शहजाद का पुराना कनेक्शन है। जिसके बारे में खुलासा खुद पुलिस ने किया है। जानिए आखिर कैसे हमला पर सैफ अली खान के घर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था।

अनिल सिंह

मुंबई: मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि यही सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी है। इसे मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया है। 15 जनवरी की रात शहजाद ने सैफ अली खान के हर में खुश कर चोरी करने की कोशिश की थी। पकड़े जाने पर उसने सैफ अली खान पर चाकू से एक के बाद एक कई बार किया और वहां से फरार हो गया उसके बाद से सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती है। शहजाद का पटौदी परिवार से पुराना कनेक्शन है। खुद पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।

शहजाद में जिस प्रकार से सैफ अली खान के घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की और जिस तरह से सैफ अली खान के घर में मौजूद केयरटेकर एलियामा फिलिप ने हमलावर के बारे में बताया, उससे यह साफ जाहिर होता है कि हमलावर सैफ अली खान के घर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था। उसे पता था बेडरूम कहां है, गैलरी कहां है और बाथरूम कहां है, उसे कहां कब और किसी वक्त छिपना है। इसी के बाद से यह शक किया जाने लगा कि वह सैफ अली खान के घर में काम करने वालों में से एक हो सकता है या फिर उनका कोई परिचित हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं था। बल्कि शहजाद वह शख्स है जो सैफ अली खान के घर पर पहले साफ सफाई काम करने आया था। वह पहले एक हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था और उसी कंपनी की तरफ से उसे सैफ अली खान के घर में साफ सफाई के लिए भेजा गया था।

मुंबई पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद सैफ के घर पर लूट की नीयत से आया था। पुलिस को शक है कि वह एक बांग्लादेशी नागरिक है।  क्योंकि उसके पास भारतीय होने का कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं है। पुलिस ने बताया कि उसने अपना नाम विजय दास बताया, लेकिन उसका असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और वह कुछ समय पहले एक हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था और इसी के तहत वह सैफ अली खान के घर पहुंचा था और यही कारण है कि वह घर से वाकिफ था।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस