मॉडल शीतल उर्फ सिमी चौधरी मर्डर केस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मॉडल शीतल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुराना दोस्त सुनील निकला हत्यारा? पुलिस ने लिया हिरासत में

हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या उसके बॉयफ्रेंड सुनील ने की। घटना के बाद से ही वो गायब था, लेकिन अब उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिमी चौधरी की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। शीतल का शव सोनीपत जिले में नहर के पास से बरामद किया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम अभी नहीं हो सका है। शव को आगे की जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां परिवार और पानीपत पुलिस की टीम पहुंची हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शीतल पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी और सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति से उसके काफी करीबी रिश्ते थे। पानीपत के उरलाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शीतल और सुनील के बीच पिछले पांच वर्षों से दोस्ती थी। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन एक-दूसरे के काफी करीब थे। पुलिस का पूरा शक है कि हत्या के पीछे सुनील का ही हाथ हो सकता है, क्योंकि आखिरी बार शीतल को सुनील के साथ ही देखा गया था।

शीतल को आखिरी बार सुनील के साथ देखा गया था

हालांकि, इस हत्या की पुष्टि तब हुई जब पुलिस ने उस गाड़ी को बरामद किया जिसमें शीतल को आखिरी बार देखा गया था। यह गाड़ी सुनील कुमार के नाम पर पंजीकृत है और इसे पानीपत की नहर के पास से बरामद किया गया। घटना के बाद से ही सुनील फरार था, लेकिन अब उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शीतल की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। यह घटना बेहद दर्दनाक है, क्योंकि शीतल पिछले कुछ दिनों से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस हर एक पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें हत्या का मकसद, हत्या की जगह, और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका शामिल है। शीतल की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और परिजन जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा