मिर्जापुर द मूवी का नया पोस्टर जारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान

Mirzapur The Movie New Poster: 'मिर्जापुर द मूवी' का नया पोस्टर जारी कर मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में मशहूर गद्दी और बंदूकें नजर आ रही है। फिल्म का टीजर कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Teaser Update: ओटीटी की सबसे लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। लंबे समय से चर्चा में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। खास बात यह है कि पोस्टर के साथ फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

जारी किए गए पोस्टर में 'मिर्जापुर' की सबसे चर्चित पहचान मानी जाने वाली 'गद्दी' को प्रमुखता से दिखाया गया है। गद्दी के दोनों ओर रखी बंदूकें फिल्म की कहानी में सत्ता, संघर्ष और खून-खराबे की झलक पेश करती हैं। पोस्टर में भले ही कहानी या किरदारों को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया हो, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि मिर्जापुर की दुनिया अब पहले से कहीं बड़े स्तर पर वापसी करने जा रही है।

कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा टीजर

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गद्दी है तो हम हैं। मिर्जापुर द मूवी का टीजर कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।" इस घोषणा के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। टीजर के जरिए दर्शकों को पहली बार फिल्म की झलक देखने का मौका मिलेगा। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे। साल 2018 में शुरू हुई मिर्जापुर ने अपनी दमदार कहानी, यादगार किरदारों और चौंकाने वाले ट्विस्ट के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?