पंकज त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा, शाम 6 बजे तक 16 करोड़ पार

Mirzapur The Movie Opening Day: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, शाम 6 बजे तक फिल्म ने 16.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखा रही है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म और इसके किरदारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खासकर गुड्डू पंडित और कालीन भैया की वापसी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज के पहले ही दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता नजर आ रहा है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर शाम 6 बजे तक 16.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 33.8 फीसदी दर्ज की गई। हिंदी वर्जन से फिल्म ने 16.04 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु वर्जन से करीब 10 लाख रुपये का कारोबार किया है।

धमाल 4 और कॉकटेल 2 को छोड़ा पीछे

पहले दिन की कमाई के साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2026 में रिलीज हुई कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने धमाल 4 के 15.5 करोड़ और कॉकटेल 2 के 14.1 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ दिया है। 2026 की टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 2 140 करोड़ के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद बॉर्डर 2 32.1 करोड़, आवारापन 2 23.4 करोड़, वेलकम टू द जंगल 19.4 करोड़ और भूत बंगला 18.31 करोड़ के साथ शामिल हैं। वहीं मिर्जापुर द मूवी 16.14 करोड़ के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है।

सीरीज के बाद फिल्म के रूप में लौटी मिर्जापुर

मिर्जापुर द मूवी प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म में सीरीज के कई पसंदीदा किरदारों की वापसी हुई है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं रवि किशन समेत कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी फिल्म में हुई है। फिल्म को मिल रही शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए अब सभी की नजर इसके पहले दिन के फाइनल कलेक्शन पर टिकी है।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?