मिर्जापुर द मूवी की रिलीज से पहले अहमदाबाद पहुंची टीम, पंकज त्रिपाठी से अली फजल तक ने किया जबरदस्त प्रमोशन

Mirzapur The Movie Update: मिर्जापुर: द मूवी की कास्ट प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने मीडिया से बातचीत में फिल्म और अपने किरदारों को लेकर बातें शेयर कीं।
Mirzapur The Movie Promotion
दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mirzapur The Movie Promotion: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना और वाराणसी के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट अहमदाबाद पहुंची, जहां कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित यानी अली फजल और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा समेत पूरी टीम ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान कलाकारों ने फिल्म, अपने किरदारों और बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया देखने के अनुभव को लेकर कई बातें साझा कीं।

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स देश के अलग-अलग शहरों में प्रमोशनल इवेंट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में टीम अहमदाबाद पहुंची। यहां स्टारकास्ट को देखने के लिए फैंस में भी खासा उत्साह नजर आया। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के किरदारों की देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे किरदारों ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में इन किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

11 अगस्त को रिलीज हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मच अवेटेड ट्रेलर में एक बार फिर गद्दी की जंग, बदला, राजनीति और भौकाल की झलक देखने को मिली। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। वहीं, फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स ने रिलीज से पहले फिल्म का माहौल और भी मजबूत कर दिया है।

Mirzapur The Movie Promotion
किशन लाल की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन, खाते में थे 2500 रुपये, KBC में पहुंच गए 1 करोड़ के सवाल तक

4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दर्शकों के सामने आएगी। रिलीज से पहले अहमदाबाद में हुए प्रमोशनल इवेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com