फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी'   (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Mirzapur The Movie: 9वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीद, वर्ल्डवाइड 245.19 करोड़ रुपये तक पहुंची फिल्म

Mirzapur The Movie Worldwide Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। दूसरे शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया।

यति सिंह

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने के बाद जब यह कहानी बड़े पर्दे पर आई, तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। नई फिल्मों की कड़ी टक्कर के बाद इस क्राइम ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दिखाई है।

सिनेमाघरों में लौटी दर्शकों की भारी भीड़

वीकेंड में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 9वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया। बीते शुक्रवार की कमाई 9.50 करोड़ रुपये की तुलना में यह लगभग 31.6 प्रतिशत की एक बड़ी छलांग है। इस बढ़त के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कलेक्शन अब 170.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दुनियाभर में 250 करोड़ की ओर बढ़ता कलेक्शन

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशी बाजारों से अब तक फिल्म ने 42 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है। अगर भारत के कुल ग्रॉस कलेक्शन 203.19 करोड़ रुपये और विदेशी कमाई को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 245.19 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि यह जल्द ही दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

रात के शो में दिखी दर्शकों की जबरदस्त भीड़

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दूसरे शनिवार को सिनेमाघरों में कुल ऑक्यूपेंसी 37 प्रतिशत रही। सुबह के शो में जहां शुरुआत धीमी रही, वहीं रात के शो में ऑक्यूपेंसी 58 प्रतिशत से भी अधिक दर्ज की गई। बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया, अली फजल उर्फ गुड्डू पंडित और पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के टकराव को देखना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव साबित हो रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन