मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (सो. सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'मिराय' की रफ्तार थमी, 'डेमन स्लेयर' ने दिखाई तेजी, 'बागी 4' और बाकी फिल्मों का भी हाल

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में मिला-जुला हाल रहा। तेजा सज्जा की मिराय पांचवें दिन गिरावट के साथ सिर्फ 5.75 करोड़ कमाकर कुल 56.75 करोड़ पर पहुंची।

सोनाली झा

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। दर्शकों के पास चॉइस की कमी नहीं है, लेकिन हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं दिखा पा रही। मंगलवार का कलेक्शन रिपोर्ट साफ करता है कि कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और कौन सी रफ्तार खो रही है।

मिराय का कलेक्शन

तेजा सज्जा स्टारर तेलुगु फिल्म मिराय ने शुरुआत तो शानदार की थी। पहले दिन 13 करोड़ और वीकेंड में लगातार उछाल देखने को मिला। लेकिन पांचवे दिन इसकी कमाई घटकर 5.75 करोड़ पर सिमट गई। इसके साथ ही 5 दिनों का कुल कलेक्शन 56.75 करोड़ रुपये हो चुका है। सोमवार और मंगलवार को भारी गिरावट से फिल्म की रफ्तार थमती नजर आई।

डेमन स्लेयर की मजबूती

जापानी एनीमे एक्शन फिल्म डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल भारत में लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पहले तीन दिन शानदार बिजनेस करने के बाद सोमवार को गिरावट आई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 47.70 करोड़ रुपये हो गया है।

बागी 4 और द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स की धीमी रफ्तार

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 दर्शकों पर खास असर नहीं डाल पाई है। 12 दिन बाद भी फिल्म अपने बजट के पास नहीं पहुंची। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 90 लाख रुपये का बिजनेस किया। कुल 12 दिनों की कमाई 51.30 करोड़ रुपये तक पहुंची है, जो उम्मीदों से काफी कम है। हॉरर फ्रैंचाइज़ी की लेटेस्ट फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन दूसरे हफ्ते में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को फिल्म ने 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे 12 दिनों की कुल कमाई 77.46 करोड़ रुपये हो गई है।

लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा बनी सरप्राइज ब्लॉकबस्टर

प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा लगातार कमाल कर रही है। तीसरे मंगलवार को भी फिल्म ने 1.95 करोड़ का बिजनेस किया। 20 दिनों की कुल कमाई अब 124.1 करोड़ रुपये हो चुकी है। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सरप्राइजिंग ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। मंगलवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताता है कि जहां मिराय और बागी 4 की रफ्तार थम रही है, वहीं डेमन स्लेयर और लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा अभी भी मजबूती से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक