पीली धोती में मिलिंद सोमन ने पत्नी संग महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर किया अमृत स्नान  
मनोरंजन

मिलिंद सोमन ने पत्नी संग महाकुंभ में की डुबकी, वायरल हुई तस्वीर, लोग बोले- हर-हर महादेव

Milind Soman In Maha Kumbh: मिलिंद सोमन अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई।

अनिल सिंह

Milind Soman: पीली धोती में मिलिंद सोमन प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर को देखकर लोग मिलिंद सोमन को अपना इंस्पिरेशन बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ करते हुए लोग नजर आए हैं।

मिलिंद सोमन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर महाकुंभ स्नान की ढेर सारी तस्वीरें साझा की है। एक्टर पीली धोती में रुद्राक्ष की माला पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में कलश पड़ा हुआ है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी पत्नी के साथ सूर्य नारायण को नमन करते हुए दिखाई दिए हैं। त्रिवेणी के संगम पर दोनों ने स्नान किया बैकग्राउंड में श्रद्धालु भी नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही मिलिंद सोमन की तस्वीर वायरल हुई लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पीली धोती में भी वह बेहद सेक्सी दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि मॉडल होने के बावजूद अपने धर्म को मिलिंद मान रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा है कि जब भगदड़ मची थी तब आप कहां थे, कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इंटरनेट पर मिलिंद सोमन की तस्वीरों ने लोगों को काफी प्रेरित किया है। मिलिंद सुमन अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं, वह बढ़ती उम्र के साथ और फिट होते जा रहे हैं, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस के लोग दीवाने बने हुए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें