मीका सिंह और सुबोध उनियाल (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Mika Singh: मंत्री सुबोध उनियाल की माफी पर बोले मीका सिंह, कहा- उम्मीद है अब खत्म होगा विवाद

Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्री के माफी मांगने पर मीका ने खुशी जताई और उम्मीद की कि अब मामला खत्म हो जाएगा।

अपूर्वा नायक

Mika Singh Reaction Subodh Uniyal Apology: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ हुई बदतमीजी के खिलाफ मीका सिंह ने अपने भाई के सपोर्ट में आवाज उठायी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। जिसके बाद मीका सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है। मीका सिंह ने सुबोध उनियाल के द्वारा लिए गए इस कदम की जमकर सराहना की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जतायी है कि अब दोनों पक्ष इस विवाद को पीछे छोड़कर आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे।

सुबोध उनियाल की माफी पर मीका सिंह ने जताई खुशी

मीका सिंह ने अपने बयान में कहा कि मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि दलेर मेहंदी पाजी से जुड़ी घटना के लिए सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है। कलाकारों और उनकी इज्जत का सम्मान करना बहुत जरूरी है। दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है और हर कलाकार सम्मान का हकदार है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि इस घटना को पीछे छोड़कर सभी आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे।

मीका सिंह ने जतायी थी कड़ी नाराजगी

मीका के इस बयान से पहले वह मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जता चुके थे। उन्होंने मांग की थी कि मंत्री सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी के सामने मंच पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें। अब सुबोध उनियाल के माफी मांगने की बात सामने आने के बाद मीका ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने साफ किया है कि कलाकारों के सम्मान को लेकर उनकी चिंता अहम थी और वह चाहते हैं कि इस घटना को पीछे छोड़कर सभी आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ें।

कुंजापुरी मेले में क्या हुआ था?

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले से जुड़ा है। यहां दलेर मेहंदी लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही सिंगर के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी ठीक से गाना नहीं गा रहे हैं और लिप-सिंकिंग के जरिए परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सिंगर शराब पीकर कार्यक्रम में आए थे। मंत्री की इन टिप्पणियों के बाद विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

मीका सिंह ने किया था भाई का बचाव

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने खुलकर उनका समर्थन किया। मीका ने कहा कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया गया, जिससे दलेर मेहंदी की छवि को नुकसान पहुंचा।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड