Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला और ऋषभ जायसवाल में होगी जोरदार बहस, फैमिली स्पेशल में आएगा इमोशनल ट्विस्ट

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के फैमिली स्पेशल एपिसोड में प्रियंका चौधरी अपने भाई को देखकर भावुक हो गईं। वहीं, श्रेया कालरा की एंट्री के बाद शहजाद पूनावाला और ऋषभ जायसवाल के बीच बहस देखने को मिलेगी।
Rise And Fall 2 Family Episode
राइज एंड फॉल 2(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Family Episode: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज का एपिसोड काफी इमोशनल और धमाकेदार रहा है। आज सभी कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स शो में दस्तक देने वाले हैं।

राइज एंड फॉल में आज फैमिली स्पेशल एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। आज पेंटहाउस के सभी मेंबर्स के परिवार वाले और फ्रेंड्स शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी अपने भाई योगेश चहर को देखकर भावुक होती नजर आएंगी, वहीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा की एंट्री के बाद घर में बहस का माहौल बन सकता है।

प्रियंका चहर चौधरी का झलका दर्द

राइज एंड फॉल 2 के फैमिली स्पेशल में प्रियंका चहर चौधरी के भाई योगेश चहर चौधरी उनसे मिलने आए है। अपने भाई को देखकर प्रियंका चहर चौधरी का छिपा हुआ दर्द सामने आ गया है। प्रियंका को अपने भाई के साथ मिलने के लिए एक कीमत भी चुकानी पड़ी। उन्हें सिर्फ 12 मिनट के लिए अपने भाई के साथ वक्त बिताने मिला।

शहजाद पूनावाला और श्रेया कालरा के बीच हुई जोरदार लड़ाई

राइज एंड फॉल 2 के आज के फैमिली स्पेशल एपिसोड में ऋषभ जायस्वाल की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा की एंट्री होते ही शो का पारा बढ़ने वाला है। श्रेया कालरा ने शहजाद पूनावाला को टिश्यू पेपर से रिलेटेड मुद्दा छेड़ दिया। जिसके बाद ऋषभ जायस्वाल और शहजाद पूनावाला के बीच जोरदार जुबानी जंग छिड़ जाती है।

Rise And Fall 2 Family Episode
Kaun Banega Crorepati के सेट पर गूंजा सियावर रामचंद्र की जय, केबीसी के सेट पर पहुंचे रामायण फिल्म के सितारे

शो में परिवार और दोस्तों की एंट्री

इस खास एपिसोड में पेंटहाउस के सदस्यों से मिलने उनके करीबी पहुंचेंगे। प्रियंका चाहर चौधरी के भाई योगेश चाहर, गौतम गुलाटी के भाई, ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा, जसवंत बोपन्ना के पिता और निहारिका तिवारी की मां शो में नजर आने वाले हैं।

परिवार के सदस्यों की मौजूदगी से कंटेस्टेंट्स को भावनात्मक सहारा मिलने के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलू भी सामने आ सकते हैं।

कौन होगा इस हफ्ते एलिमिनेट

राइज एंड फॉल में इस हफ्ते बेसमेंट के वर्कर्स के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लड़कती हुई नजर आ रही है। इस हफ्ते शहजाद पूनावाला, इरीना रुदाकोवा, करण पटेल और स्वरा भास्कर एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कौन-सा बेसमेंट का वर्कर नॉमिनेट होगा?

Navbharat Live
navbharatlive.com