मीनाक्षी शेषाद्रि (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब मीनाक्षी शेषाद्रि ने दिखाया था अपना डेडिकेशन, 104 डिग्री फीवर में शूट किया था ‘हम न हम रहे’ गाना

Meenakshi Seshadri Fever Shoot: मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि मुकद्दर का फैसला के मशहूर गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें 104 डिग्री बुखार था, फिर भी उन्होंने पूरे जोश और ग्लैमर के साथ शूट पूरा किया।

सोनाली झा

Meenakshi Seshadri Mukaddar Ka Faisla: 1980 और 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। भले ही वे अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपनी पुरानी यादें साझा करना कभी नहीं भूलतीं। हाल ही में उन्होंने 26 मई 1987 को रिलीज हुई फिल्म ‘मुकद्दर का फैसला’ की शूटिंग से जुड़ी यादें ताजा कीं।

फिल्म में उनका गाना ‘हम न हम रहे’ दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस गाने में मीनाक्षी शेषाद्रि अपने ग्लैमरस अंदाज और डांस मूव्स के जरिए राज बब्बर को रिझाती नजर आई थीं। लेकिन इस गाने की शूटिंग उनके लिए आसान नहीं थी। मीनाक्षी ने खुद इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह उस वक्त 104 डिग्री फीवर से जूझ रही थीं।

104 डिग्री के फीवर में किया शूटिंग

उन्होंने लिखा कि गाने की शूटिंग एक तरह का नशा थी, लेकिन इतनी बीमारी के बावजूद काम करना बेहद मुश्किल था। 104 डिग्री के फीवर में भी उन्होंने पूरी मेहनत और ग्लैमर के साथ शूटिंग पूरी की। उनके इस समर्पण ने गाने को और भी यादगार बना दिया। ‘मुकद्दर का फैसला’ उस समय की मल्टीस्टारर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी यह सफल रही।

बॉक्स ऑफिस पर हुई थी सफल

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में बप्पी लहरी का संगीत और बिंदू, ओम प्रकाश, प्राण जैसे अनुभवी कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी थी। फिल्म का हर गाना और हर सीन दर्शकों के लिए खास था। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता यश जौहर को इस फिल्म पर पूरा भरोसा था। उन्होंने पूरी टीम को भी यकीन दिलाया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी।

राजकुमार-मीनाक्षी की फाइटिंग सीन्स

इसके अलावा फिल्म में राजकुमार के साथ मीनाक्षी के फाइटिंग सीन्स और राज बब्बर का सोने की चैन वाला लुक भी युवाओं के बीच पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म के बाद युवाओं में फैशन और स्टाइल के नए ट्रेंड भी देखने को मिले। कुल मिलाकर, मीनाक्षी शेषाद्रि की मेहनत और समर्पण ने ‘मुकद्दर का फैसला’ के गाने ‘हम न हम रहे’ को आज भी यादगार बना दिया है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी