Medha Rana Border 2 Movie (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

'बॉर्डर-2' में रोल मिलने पर खुशी से रो पड़ी थीं मेधा राणा, असल जिंदगी में है आर्मी से गहरा नाता

Medha Rana Border 2 Movie: मेधा राणा ने 'बॉर्डर-2' में धनवंती देवी का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उनके आर्मी बैकग्राउंड ने उन्हें इस रोल के लिए तैयार करने में मदद की।

अनिल सिंह

Medha Rana: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही फिल्म 'बॉर्डर-2' न सिर्फ अपने एक्शन बल्कि अपने किरदारों की भावनात्मक गहराई के लिए भी तारीफें बटोर रही है। फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन) की पत्नी धनवंती देवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मेधा राणा इन दिनों चर्चा का केंद्र हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मेधा के लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके अपने पारिवारिक इतिहास का एक हिस्सा है।

मेधा ने हाल ही में साझा किया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था, जिसने उन्हें अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ा।

कास्टिंग का वह पल: जब छलक पड़े खुशी के आंसू

'बॉर्डर-2' जैसी बड़ी फिल्म के लिए चयन होने के अनुभव को साझा करते हुए मेधा राणा ने आईएएनएस (IANS) को बताया, "जब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुझे बुलाकर बताया कि मैं सेलेक्ट हो गई हूं, तो मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और खुशी से रो पड़ी। मैंने कई राउंड ऑडिशन दिए थे, लेकिन इतनी बड़ी स्टार कास्ट और लेगेसी वाली फिल्म का हिस्सा बनना मेरी कल्पना से परे था। वह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल था।"

तीन पीढ़ियों का सैन्य इतिहास और नानी की प्रेरणा

मेधा राणा ने बताया कि वे खुद एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी तीन पीढ़ियों ने भारतीय सेना में सेवा दी है और उनके पिता आज भी देश की सेवा में तैनात हैं। मेधा ने कहा, "मेरे नाना 1971 के युद्ध के समय बांग्लादेश में तैनात थे और मेरी नानी ने उस दौर को अकेले जिया था। फिल्म के किरदार को निभाने के लिए मेरी नानी ने मुझे कई किस्से और टिप्स दिए, जिससे मुझे धनवंती देवी के संघर्ष और हिम्मत को समझने में बहुत मदद मिली।" उनके लिए यह किरदार उन हजारों सेनापत्नियों को एक श्रद्धांजलि है जो घर पर रहकर सबसे कठिन युद्ध लड़ती हैं।

वरुण धवन के साथ शूटिंग का अनुभव

फिल्म में वरुण धवन की पत्नी की भूमिका निभाने पर मेधा ने कहा कि शुरुआत में वे काफी नर्वस थीं, लेकिन वरुण ने सेट पर उन्हें बहुत सहज महसूस कराया। मेधा के अनुसार, "वरुण के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव था। उन्होंने सेट पर मेरी काफी मदद की।" मेधा का मानना है कि 'बॉर्डर-2' सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि यह प्यार, परिवार और उस अनिश्चितता की दास्तां है जिसे हर फौजी परिवार हर दिन जीता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z