मास्टर शेफ इंडिया 9 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

MasterChef India 9: रस, रसोई और रिश्तों के साथ लौट रहा सबसे बड़ा कुकिंग शो, जानें कब होगा प्रीमियर

MasterChef India 9 Latest Update: मास्टरशेफ इंडिया 9 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इस बार शो रस, रसोई और रिश्तों की थीम पर आधारित होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां शुरू होगा शो।

स्नेहा मौर्या

MasterChef India 9 Premier Date: फेमस कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। मास्टरशेफ इंडिया 9 में एक बार फिर शेफ कुणाल कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बराड़ जज की भूमिका में नजर आएंगे। इस बार शो का कॉन्सेप्ट और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसे तीन अहम स्तंभों पर आधारित किया गया है रस, रसोई और रिश्ते।

मीडिया से बातचीत में शेफ कुणाल कपूर ने इस नए सीजन की थीम और सोच को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस बार शो में भारत के लोकल और देसी फ्लेवर को खास जगह दी गई है। उनका कहना है कि देश की असली पहचान उसके खाने से जुड़ी होती है और यही भावना इस सीजन में देखने को मिलेगी।

शेफ कुणाल कपूर ने बताई शो की अहम बातें

कुणाल कपूर ने आगे कहा कि भले ही इस बार चैलेंजेस को देखने में सरल रखा गया हो, लेकिन उनके अंदर कई नए ट्विस्ट शामिल किए गए हैं। समय सीमा, स्पेशल इंग्रीडिएंट्स और अनोखे टास्क्स के जरिए प्रतियोगियों की क्रिएटिविटी और स्किल्स को परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि चैलेंजेस ऐसे बनाए गए हैं, जिनसे दर्शक भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन साथ ही उनमें कॉम्प्लेक्सिटी भी होगी, जो शो को रोमांचक बनाएगी।

शेफ कुणाल के मुताबिक, इस सीज़न में सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि भावनाएं और रिश्ते भी एक अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “मास्टरशेफ इंडिया 9 में रिश्तों का असली मसाला देखने को मिलेगा। यही वजह है कि हमने इसे रस, रसोई और रिश्तों की थीम पर तैयार किया है।”

मास्टरशेफ इंडिया 9 का प्रोमो आया सामने

हाल ही में शो के मेकर्स ने मास्टरशेफ इंडिया 9 का प्रोमो रिलीज किया है, जिसकी टैगलाइन है, “देश आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।” प्रोमो के साथ मेकर्स ने यह संदेश भी दिया कि जब देश आगे बढ़ रहा है, तो देश का स्वाद पीछे क्यों रहे। इस सीजन के जरिए भारत के जायकों को हर थाली में परोसने की कोशिश की जाएगी।

अगर आप भी इस कुकिंग रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि मास्टरशेफ इंडिया 9 का प्रीमियर 5 जनवरी से होने जा रहा है। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब