मनोज कुमार के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'ये ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता', मनोज कुमार के निधन पर टूटा बॉलीवुड, रवि किशन से लेकर अक्षय कुमार ने किया याद

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में उनके निधन से पूरा बॉलीवुड इस वक्त टूट गया है। हेमा मालनी, अक्षय कुमार, कंगना रनौत से लेकर रवि किशन, मनोज तिवारी ने भी दुख जताया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। एक्टर ने 87 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया है। वहीं अभिनेता के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्हें खूब याद भी कर रहे हैं। 

इसी बीच अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि 'यह दुखद खबर है कि मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। अपनी फिल्मों और अभिनय के कारण उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था।'

इसके अलावा अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा कि 'मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक। RIP मनोज सर. ओम शांति।

साथ ही अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर टीएमसी नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 'मैं मनोज जी को व्यक्तिगत रूप से जानता था। वह सिर्फ पारिवारिक मित्र ही नहीं थे, बल्कि बहुत सम्मानीय व्यक्ति थे। 'क्रांति' एक ऐसी फिल्म थी, जिस पर हमने साथ काम किया था। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने लोकप्रियता के साथ राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। मनोज कुमार सही मायनों में भारत रत्न थे। वह विरलतम इंसानों में से एक थे।'

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'यह ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपनी फिल्मों और गीतों के माध्यम से वास्तविक भारत दिखाया। यह सिनेमा उद्योग के लिए एक काला दिन है। उन्होंने हमें भविष्य की, जीवन से बड़ी सिनेमा दिखाई।'

कंगना रनौत ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आज देश के एक ऐसे कलाकार, जिन्होंने हर भारतीय के मन में देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। ऐसे लेजेंड अभिनेता श्री मनोज कुमार जी (भरत कुमार) के निधन से पूरा भारतीय सिनेमा जगत शोकाकुल है। मैं व्यथित हृदय से शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। ओम शान्ति।'

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने कहा, 'उन्होंने सबसे खूबसूरत फिल्में बनाईं और वे सभी पारिवारिक फिल्में थीं, जिन्हें सभी लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं और उनसे प्रेरणा ले सकते हैं।'

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें धर्मेंद्र को मनोज कुमार के घर पर अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए जाते हुए देखा गया। अभिनेता से मनोज से जुड़ी कुछ यादें साझा की। धर्मेंद्र ने कहा, 'बहुत सी बातें हैं, फिल्म इंडस्ट्री में हमारा बचपन साथ ही गुजरा है।'

मनोज बाजपेयी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, 'मनोज कुमार साहब के निधन से हिंदी सिनेमा के एक स्तंभ को विदाई मिली है। उनकी कला ने भारत की भावना को अद्वितीय तरीके से व्यक्त किया। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।'

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें