फैमिली मैन 3 से पहले मनोज बाजपेयी की नई फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे का ऐलान 
मनोरंजन

स्विमसूट किलर को पकड़ने निकले इंस्पेक्टर जेंडे, मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का ऐलान

Inspector Zende: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे का पोस्टर आउट हुआ है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी इस फिल्म में जिम सर्भ के साथ नजर आएंगे।

अनिल सिंह

StartFragment

Manoj Bajpayee Inspector Zende:फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बाजपेयी इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले ही मनोज बाजपेयी की नई फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे का पोस्टर जारी हुआ है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इंस्पेक्टर जेंडे फिल्म में मनोज बाजपेयी जिम सर्भ के साथ नजर आएंगे। फिल्म मनोज बाजपेयी ने इंस्पेक्टर जेंडे का किरदार निभाया है, तो वहीं जिम सर्भ एक किलर के रूप में नजर आने वाले हैं। दरअसल फिल्म के पोस्टर को अखबार की एक कटिंग की तरह प्रस्तुत किया गया है, जिसमें साफ तौर पर यह लिखा है कि क्या इंस्पेक्टर जेंडे स्विमसूट किलर को पकड़ने में कामयाब होंगे? पोस्ट देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह 80 से 90 के दशक की कहानी पर आधारित फिल्म होने वाली है।

इंस्पेक्टर जेंडे 5 सितंबर को होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। कैप्शन में फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है। लिखा है, चोर पुलिस का खेल अब शुरू हो गया है। इंस्पेक्टर जेंडे ड्यूटी पर आ रहे हैं। 5 सितंबर को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

क्या है फिल्म की कहानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंस्पेक्टर जेंडे फिल्म की कहानी तिहाड़ जेल से भागे हुए एक अपराधी की कहानी है। इंस्पेक्टर जेंडे एक पुलिस अधिकारी है जो उस किलर को पकड़ना चाहते हैं। अब वह स्विमसूट किलर को पकड़ पाते हैं या नहीं? फिल्म में यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ के अलावा भालचंद्र कदम, सचिन खेडेकर, गिरजा ओक और हरीश दुधारे जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर ओम रावत है और यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म है। इसे 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

StartFragment

मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस सीजन में मनोज बाजपेयी फिर से श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे।

- रिलीज डेट: मनोज बाजपेयी ने बताया है कि "द फैमिली मैन 3" अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। - नए चेहरे: इस सीजन में दो नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे, जिनमें जयदीप अहलावत एक शक्तिशाली खलनायक के रूप में नजर आएंगे। - टीजर रिलीज: सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें मनोज बाजपेयी की धमाकेदार वापसी दिखाई गई है।

EndFragment

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग