शेफाली शाह और जिम सर्भ समेत ये स्टार्स इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए हुए नॉमिनेट

International Emmy Awards 2023
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 (International Emmy Awards 2023) ने मंगलवार को नामांकन लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 14 श्रेणियों में 20 देशों के 56 लोग नॉमिनेटेड हैं। जिसमें भारतीय एक्ट्रेस  शेफाली शाह (Shefali Shah), जिम सर्भ (Jim Sarbh) और स्टैंड अप कॉमेडी के लिए शुमार वीर दास का नाम भी शामिल है। इस 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में प्रोड्यूसर एकता कपूर को डायरेक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

एक्ट्रेस शेफाली शाह को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी लिस्ट में यूके की बिली पाइपर, डेनमार्क की कोनी नीलसन और मैक्सिको की कार्ला सूजा का नाम शामिल है। जिम सर्भ को सोनी लिव की वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज 2' के लिए 'बेस्ट परफॉरमेंस' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में यूके के मार्टिन फ्रीमैन, स्वीडन के जोनास कार्लसन और अर्जेंटीना के गुस्तावो बासानी को नामांकित किया गया है। 

20 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में होगा आयोजन

एक्टर और कॉमेडी स्टैंड अप वीर दास को नेटफ्लिक्स कॉमेडी 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए नामांकित किया गया है। इस स्टैंड अप कॉमेडी स्पेशल कैटेगरी में यूके से कॉमेडी शो ‘डेरी गर्ल्स सीजन 3’, फ्रांस के ले फ़्लैम्बो और अर्जेंटीना के एल एनकारगाडो को नॉमिनेट किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह 2023 में प्रोड्यूसर एकता कपूर को टेलीविजन में उनके योगदान के लिए निदेशालय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन 20 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में होगा। 

Navbharat Live
navbharatlive.com