पिता की अंतिम यात्रा में श्मशान तक पहुंची मन्नारा चोपड़ा, नम आंखों से दी विदाई 
मनोरंजन

बारिश के बीच पिता की अंतिम यात्रा में श्मशान तक पहुंची मन्नारा चोपड़ा, नम आंखों से दी विदाई

मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन 16 जून को हुआ। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बारिश के बीच मन्नारा चोपड़ा पिता को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट तक पहुंची, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके गम में शरीक हो गए।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फूफा और मन्नारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया। परिवार शोक में डूबा हुआ है। मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा स्थित श्मशान घाट पर किया गया और उनकी बहन मिताली चोपड़ा भी पिता को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट तक पहुंची। भारी बारिश के बीच शव यात्रा में शामिल होने वाले लोग छाता लिए हुए नजर आ रहे हैं। ताहिर जासूस नाम के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर उनके पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो पब्लिश किया गया है।

मुंबई के ओशिवारा स्थित श्मशान घाट पर मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। मन्नारा के पिता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। मन्नारा चोपड़ा ने नम आंखों के साथ अपने पिता को अंतिम विदाई दी है। शव यात्रा के दौरान मन्नारा चोपड़ा की आंखें नम थी और वह रोते हुए सिसकियां भरते हुए नजर आ रही थी। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फूफा के निधन पर शोक संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया था। खुद में मन्नारा चोपड़ा ने भी अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

मन्नारा चोपड़ा के परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। पिता के निधन की वजह से मन्नारा चोपड़ा सदमे में नजर आ रही हैं। वहीं परिवार के बाकी सदस्य शोक में डूबे हुए नजर आए। शव यात्रा में परिवार के कई भी लोग और पड़ोस के लोग भी नजर आए। साथ ही मन्नारा के चाहने वाले लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली चोपड़ा शव यात्रा के दौरान अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी, पिता के निधन का शोक उनके चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। वहीं परिवार के बाकी सदस्य उन्हें हौसला देने का प्रयास करते हुए नजर आए हैं।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान