मनीषा कोइराला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मनीषा कोइराला ने नैचुरल अंदाज में किया कमबैक, फैंस हुए हैरान, बोलीं- जैसी हूं, वैसी ही रह रही हूं

Manisha Koirala New Look: मनीषा कोइराला ने हाल ही में ग्रे बालों के साथ अपना नया लुक दिखाया है। एक्ट्रेस अब परफेक्शन की बजाय असली खूबसूरती पर ध्यान दे रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Manisha Koirala Shocking Transformation: भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने हमेशा अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता है। 90 के दशक में बॉलीवुड और तमिल फिल्मों में राज करने वाली मनीषा, नेपाल के प्रमुख राजनेता प्रकाश कोइराला की बेटी हैं। उनके करियर के दौरान उन्हें 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 1 फिल्मफेयर साउथ और हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म पर ‘हीरामंडी’ के लिए फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड भी मिल चुका है।

‘हीरामंडी’ में मनीषा कोइराला ने निभाया दमदार रोल

दरअसल, साल 2024 में मनीषा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में मल्‍ल‍िकाजान का किरदार निभाकर दर्शकों के सामने आईं। इस फिल्म में उनका लुक बिल्कुल नैचुरल और ‘सॉल्ट-एंड-पेपर’ स्टाइल का था। न कोई बनावटी मेकअप, न कोई ज्यादा सजावट। मनीषा का यह नया अंदाज फैंस को चौंकाने वाला था, लेकिन उनके मुताबिक यह बदलाव उनके लिए आज़ादी और आत्मविश्वास की अनुभूति है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर नए लुक पर की बात

मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बदलाव के बारे में लिखा कि यह कोई एक पल में नहीं हुआ। यह धीरे-धीरे उनके अंदर आया। जीवन की चुनौतियों, निजी अनुभवों और स्वास्थ्य संघर्षों ने उन्हें असली बने रहने का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि पहले उनकी खूबसूरती केवल बाहरी रूप और दिखावे पर आधारित थी, लेकिन अब वह पूरी तरह से अंदरूनी और आत्मिक है। अभिनेत्री का कहना है कि शोबिज में परफेक्ट दिखने का दबाव हमेशा रहता है, लेकिन उन्होंने अब यह मान लिया है कि असली खूबसूरती उम्र, शांति, मजबूती और दयालुता में है। वह चाहती हैं कि उनके अनुभव से लोग यह समझें कि खूबसूरती का दायरा बढ़ना चाहिए, सीमित नहीं होना चाहिए।

इन फिल्मों से बनाई थी अपनी खास पहचान

मनीषा ने 1989 में नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटौला’ से डेब्यू किया और 1991 में हिंदी फिल्म ‘सौदागर’ से भारतीय सिनेमा में कदम रखा। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ और OTT तक हर मंच पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हाल के वर्षों में ओवेरियन कैंसर के साथ उनकी लड़ाई ने उनके नजरिए को और भी परिपक्व बनाया।

मनीषा का यह कमबैक और उनका ग्रे बालों वाला लुक दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संदेश साफ है: असली खूबसूरती दिखावे में नहीं, बल्कि आत्मा की शांति और जीवन की मजबूती में होती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस