विवियन डीसेना फिर बने पिता, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म, पहले से हैं तीन प्यारी बेटियां

Vivian Desena Becomes Father: ‘बिग बॉस 18’ फेम विवियन डीसेना फिर से पिता बने। पत्नी नूरान संग दूसरे बेटे का स्वागत किया। भारती सिंह और रूबीना दिलैक ने भी बधाई दी।
Vivian Dsena, विवियन डीसेना
विवियन डीसेना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Vivian Dsena Welcomes Son: टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार विवियन डीसेना एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद खास पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। अभिनेता ने बताया कि उनके परिवार में अब एक छोटे राजकुमार का स्वागत हुआ है।

विवियन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहा… लेकिन इसका एक कारण था। कुछ कहानियां घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है। चुप्पी ने ही सब कुछ कह दिया… हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है… और इस बार, एक राजकुमार आया है।" इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें बधाई और प्यार देना शुरू कर दिया।

विवियन डीसेना को पिता बनने पर सेलेब्स ने दी बधाई

पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “बधाई हो, यह सुनकर बहुत खुशी हुई… उम्मीद है बच्चा स्वस्थ होगा।” वहीं दूसरे फैंस ने लिखा, “हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और हम बहुत खुश हैं।” टीवी इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी इस मौके पर खुशी जताई। भारती सिंह और रूबीना दिलैक ने भी नवजात बेटे पर प्यार और आशीर्वाद भेजा।

विवियन के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इज़हार करते हुए दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। फैंस की खुशी और उत्साह इस बात का सबूत है कि टीवी स्टार की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। ‘बिग बॉस 18’ में उनके दमदार व्यक्तित्व और गेमप्ले ने उन्हें घर और बाहर दोनों जगह खास बना दिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन ने टीवी इंडस्ट्री में कई सफल प्रोजेक्ट्स दिए हैं और वे हमेशा फैंस के दिलों में एक खास जगह रखते हैं।

साल 2022 में एक्टर ने की थी शादी

विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। उनकी शादी मिस्र की पत्रकार नूरान अली से 2022 में हुई थी। इस कपल की एक बेटी लयान है। नूरान की पहले की शादी से दो बेटियां हैं, जिन्हें विवियन की दो सौतेली बेटियां माना जाता है। इस तरह, इस नए बच्चे के जन्म के साथ उनका परिवार और भी बड़ा और खुशहाल हो गया है।

इस खबर के साथ ही टीवी इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है और फैंस विवियन और नूरान के बढ़ते परिवार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com