मालती चाहर ने बया किया कास्टिंग काउच का दर्द  
मनोरंजन

मालती चाहर ने बया किया कास्टिंग काउच का दर्द, बताया पिता समान फिल्ममेकर ने किया शॉकिंग व्यवहार

Malti Chahar Shocking Revelation: मालती चाहर ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक फिल्ममेकर ने उनकी सीमाएं लांघने की कोशिश की।

सोनाली झा

Malti Chahar Casting Couch: ‘बिग बॉस 19’ में अपनी बेबाक राय और मजबूत पर्सनालिटी के चलते चर्चा में रहीं मालती चाहर शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार वजह उनका कोई विवाद या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कड़वे सच को लेकर किया गया उनका भावुक खुलासा है। मालती चाहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना दर्द साझा किया, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उस अंधेरे पहलू को फिर उजागर कर दिया है, जिस पर अक्सर पर्दा डाल दिया जाता है।

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह घटना उस वक्त की है, जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और एक प्रोजेक्ट को लेकर लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। मालती के अनुसार, एक सीनियर और प्रतिष्ठित फिल्ममेकर से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसे वह बेहद सम्मान की नजर से देखती थीं। काम खत्म होने के बाद उन्होंने शिष्टाचारवश उन्हें साइड हग किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह उनके लिए पूरी तरह से शॉकिंग था।

मालती चाहर ने कही ये बात

मालती ने बताया कि उस फिल्ममेकर ने अचानक अपनी सीमाएं लांघने की कोशिश की। कुछ पलों के लिए वह स्तब्ध रह गईं और उन्हें समझ ही नहीं आया कि प्रतिक्रिया कैसे दें। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला और तुरंत वहां से दूरी बना ली। मालती का कहना है कि वह उस व्यक्ति को पिता तुल्य मानती थीं, ऐसे में इस तरह के व्यवहार की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। यही वजह है कि यह अनुभव उनके लिए और भी ज्यादा दर्दनाक रहा।

निजी और प्रोफेशनल सीमाओं पर की बात

इस घटना ने मालती की सोच को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में किसी को भी जरूरत से ज्यादा ऊंचे पायदान पर बैठाना सही नहीं है। चाहे सामने वाला कितना ही बड़ा नाम क्यों न हो, अपनी निजी और प्रोफेशनल सीमाओं को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इस अनुभव के बाद मालती ने तय किया कि वह अपने बॉर्डर्स को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सख्त रहेंगी।

कास्टिंग काउच पर बया किया दर्द

मालती चाहर ने यह भी स्वीकार किया कि कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं आज भी इंडस्ट्री में मौजूद हैं। उनके मुताबिक, कई बार लोग सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज या चुप्पी को गलत संकेत समझकर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हर कोई ऐसा नहीं होता, लेकिन कुछ लोग लाइन क्रॉस कर जाते हैं।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप