मल्लिका शेरावत (फोटो- सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ना शराब...ना सिगरेट, ना लेट नाइट पार्टी; फिल्मों में बोल्ड, रियल लाइफ में सीधी, ऐसी हैं ये एक्ट्रेस

Mallika Sherawat Birthday: मल्लिका शेरावत आज यानी 24 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं कि एक छोटे से गांव से निकलकर रातोंरात वो कैसे स्टार बनीं।

स्नेहा मौर्या

Mallika Sherawat Bollywood Journey: कभी परिवार के सख्त विरोध के बावजूद अपने सपनों को सच करने का साहस रखने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत आज बॉलीवुड की एक पहचान बन चुकी हैं। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने फिल्म ‘मर्डर’ से रातोंरात शोहरत हासिल की। लेकिन सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था।

वहीं, एक्ट्रेस आज यानी 24 अक्टूबर को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर चलिए हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं...

दरअसल, मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी अपने नियमों पर जी। परिवार ने उनके एक्टिंग के फैसले का विरोध किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। “मैं हरियाणा से मुंबई आई थी, उस वक्त मेरे पास जेब में पैसे तक नहीं थे, लेकिन हौसला था।”

मॉडलिंग से मल्लिका ने शुरू किया था करियर

मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली मल्लिका ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ ने उनके करियर को नई उड़ान दी। इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री और बेबाक अदाकारी ने उन्हें स्टार बना दिया। मल्लिका बताती हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि ‘मर्डर’ इतनी बड़ी हिट होगी। मैं बस अपने काम को लेकर ईमानदार थी।” हालांकि, शोहरत के साथ विवाद भी आए। लोग उनकी ऑन-स्क्रीन छवि को निजी जीवन से जोड़ने लगे। मल्लिका कहती हैं, “लोग सोचते थे कि मैं रियल लाइफ में भी वैसी हूं जैसी फिल्मों में दिखती हूं, लेकिन मैं हमेशा साफ रही हूं स्क्रीन और असल जिंदगी अलग होती है।”

एक्ट्रेस फिटनेस का रखती हैं भरपूर ख्याल

बता दें, एक्ट्रेस 48 साल हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद मल्लिका शेरावत अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह कहती हैं, “मैंने कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई। मैं शाकाहारी हूं, शराब-सिगरेट से दूर रहती हूं, और अनुशासित जीवन जीती हूं। यही मेरी फिटनेस का राज़ है।”

हॉलीवुड में उन्होंने जैकी चैन के साथ ‘The Myth’ में काम किया और कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह बराक ओबामा और कमला हैरिस जैसे नेताओं से भी मिल चुकी हैं। इसके बाद 20 साल के अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने अपने दिल की सुनी और मुझे लोगों से बहुत प्यार मिला।”

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन