Highlights
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 साल की उम्र में निधन।
शाजी कुमार को 'पुलिमुरुगन', 'नारन' और 'रामलीला' जैसी फिल्मों से मिली पहचान।
शाजी कुमार को पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी भावुक श्रद्धांजलि।
अलाप्पुझा में फिल्म की शूटिंग के दौरान शाजी कुमार की बिगड़ी थी तबीयत।
Shaji Kumar Cinematographer Death News: साउत फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्म के इंडस्ट्री फेमस और प्रतिभाशाली सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। सिर्फ 57 साल की उम्र में उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की भारी लहर छा गई है।
अपनी बेहतरीन कैमरा वर्क और अद्भुत विजुअल्स से फिल्मों में जान फूंकने वाले शाजी कुमार ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी कला का जादू बिखेरा था। उनके इस अचानक चले जाने की खबर से कलाकारों और डायरेक्टर्स में मायूसी है, क्योंकि वह अभी भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में पूरी सक्रियता के साथ बिजी थे।
शाजी कुमार के निधन की खबर मिलते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज कलाकारों और राजनेताओं ने गहरा दुख जताया है। पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं शेयर करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है।
इसके अलावा केरल के राजनीतिक गलियारों से भी प्रमुख नेताओं ने इस अपूरणीय क्षति पर शोक जताया है। उनके फैंस और सिनेमा प्रेमी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं और नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
साल 2001 में फिल्म उथमन से अपने स्वतंत्र सिनेमैटोग्राफी करियर की शुरुआत करने वाले शाजी कुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने लंबे और शानदार करियर में 50 से ज्याद फिल्मों में काम किया
उन्होंने सेल्युलाइड के दौर से लेकर आधुनिक डिजिटल फिल्म निर्माण तकनीक तक के सफर को बेहद करीब से देखा और हर बदलाव के साथ खुद को ढाला। पुलिमुरुगन, नारन, ओरियन और रामलीला जैसी बड़ी और सक्सेसफुल फिल्मों में उनके कैमरे के काम को दर्शकों ने हमेशा तारीफ की। मोहनलाल और ममूटी जैसे दिग्गजों के साथ उनकी जुगलबंदी ने पर्दे पर कई यादगार सीन रचे थे।
शाजी कुमार अपनी मेहनत और काम के लिए समर्पण के लिए इंडस्ट्री में खासे फेमस थे। हाल ही में वह अलाप्पुझा में एक आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ था, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी आने वाली फिल्में जैसे कि अतिमनोहरम और ओट्टाकोम्बन अब उनके बिना ही सिनेमाघरों में आएंगी, जो उनके फैंस के लिए एक भावनात्मक पल होगा।
शाजी कुमार का यूं चले जाना साउथ सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई आसानी से नहीं की जा सकती। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर जिस शिद्दत के साथ कहानियों को जीवंत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।