'जेलर 2' को लेकर विवाद, मोहनलाल के बॉडी डबल ने खोले सारे राज, कहा- फिल्म में सिर्फ हाथ-पैर इस्तेमाल हुए

Jailer 2 Controversy: सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 में मोहनलाल के बॉडी डबल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि फिल्म में केवल उनके हाथ और पैर ही इस्तेमाल किए गए थे।
Jailer 2 Controversy
मोहनलाल और जोबी कोडकारा (बॉडी डबल)(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'जेलर 2' में मोहनलाल के बॉडी डबल को लेकर छिड़ा विवाद।

  • बॉडी डबल का दावा, फिल्म में सिर्फ हाथ और पैर इस्तेमाल किए गए, चेहरा कहीं नहीं दिखाया गया।

  • विवाद को लेकर मेकर्स के रिएक्शन और दावे की पुष्टि बाकी।

Mohanlal Body Double Controversy: साउथ सिनेमा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जेलर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ एक अजीबोगरीब विवाद को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर मोहनलाल की मौजूदगी और उनके कुछ सीन्स को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही थीं।

इस बीच फिल्म में मलयालम सुपरस्टार के बॉडी डबल के तौर पर काम करने वाले कलाकार जोबी कोडकारा ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिससे इस कॉन्ट्रोवर्सी से पर्दा उठ गया है।

वायरल हुई तस्वीरों से खड़ा हुआ पूरा विवाद

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर आने के ठीक उसी दिन बॉडी डबल के रूप में काम करने वाले जोबी कोडकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह फिल्म के रोल वाले गेटअप में नजर आ रहे थे।

Jailer 2 Controversy
जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 6 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार

इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई और लोगों ने तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए। कुछ दर्शकों ने तो यहां तक दावा कर डाला कि फिल्म में उनके जरूरी सीन और क्लाइमेक्स में एक्टर मोहनलाल की जगह खुद इस मिमिक्री आर्टिस्ट ने एक्टिंग की है, जिसके बाद से यह मामला तूल पकड़ने लगा था।

सिर्फ एक या दो सीन में इस्तेमाल हुए हाथ और पैर

इन सारी अफवाहों और आलोचनाओं के बीच एक इंटरव्यू के दौरान जोबी कोडकारा ने साफ किया कि उनका रोल फिल्म जेलर 2 में बेहद सीमित था। उन्होंने साफ रूप से कहा कि फिल्म के केवल 1 या 2 गिने-चुने शॉट्स में ही उनके शरीर के अंगों का सहारा लिया गया है।

उनके अनुसार क्लाइमेक्स के दौरान एयरपोर्ट वाले सीन में जब कार चलाते समय गियर बदलने या एक्सीलेटर दबाने का क्लोज-अप शॉट दिखाना था, तब उनके हाथ और पैरों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के किसी भी हिस्से में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com