भाई दूज पर जरूर देखें बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, कहीं भाई बना बहन की ताकत तो कहीं बहन ने लड़ी भाई के लिए जंग

Bhai Dooj Special Bollywood Movies: भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को कई फिल्मों में बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है। भाई दूज पर देखिए ऐसी शानदार फिल्में, जिनमें भाई-बहन के प्यार को बखूबी दिखाया है।
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
भाई-दूज स्पेशल फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह और उनकी बड़ी बहन इसरी कौर का रिश्ता बेहद भावुक है। बटवारे के दर्द और परिवार से बिछड़ने के बाद बहन ही मिल्खा का सहारा बनती है। दिव्या दत्ता और फरहान अख्तर ने इस रिलेशन को पर्दे पर खूबसूरती से पेश किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'इकबाल' में एक मूक-बधिर लड़के के क्रिकेटर बनने की इच्छा को दिखाता है। उसकी छोटी बहन खदीजा हर कदम पर उसका साथ देती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
फिल्म 'सरबजीत' भाई-बहन के रिश्ते में त्याग और संघर्ष की मिसाल पेश करती है। पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई को वापस घर लाने के लिए दलबीर कौर 23 साल तक संघर्ष करती हैं। रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की यह कहानी इमोशनल कर देती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
फिल्म 'दिल धड़कने दो' में कबीर और आयशा के बीच भाई-बहन का मॉर्डन रिलेशन देखने को मिलता है। परिवार और समाज के दबाव के बाद भी दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी इस रिश्ते को खूबसूरत बनाती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान अपनी छोटी बहन शिक्षा से बहुत प्यार करता है। जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, विजय अपनी बहन की सेफ्टी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhai Dooj Special Bollywood Movies
साल 2000 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोश' में दोनों ने जुड़वां भाई-बहन मैक्स और शर्ली का रोल निभाया था। बहन का प्यार और 2 गैंग के बीच की दुश्मनी मैक्स के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.