मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Malaika Arora Party: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Malaika Arora Personal Life: मलाइका अरोड़ा का एक पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह स्प्लिट्सविला फेम सोराब बेदी के साथ कोजी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Malaika Arora Sorab Bedi Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह बना है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी में डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है।

वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो MTV स्प्लिट्सविला X6 फेम सोराब बेदी के साथ कोजी अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह किसी प्राइवेट पार्टी का हिस्सा है, जहां दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो मलाइका के नए खुले रेस्टोरेंट स्वीनी में आयोजित एक सेलिब्रेशन पार्टी का है। इस पार्टी में मलाइका के करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे।

सोराब बेदी ने शेयर की पार्टी की झलक

सोराब बेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह मलाइका अरोड़ा और अपने दोस्तों के साथ पोज देते और पार्टी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। सोराब ने पोस्ट के जरिए मलाइका को उनके नए रेस्टोरेंट के लिए बधाई भी दी। इस पर मलाइका ने भी कमेंट करते हुए उनका धन्यवाद किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग मलाइका के स्टाइल और कॉन्फिडेंस की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस यह भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स आखिर कौन है। इसी वजह से यह क्लिप इंटरनेट पर और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है।

मलाइका की पर्सनल लाइफ

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का रिश्ता लगभग दो दशक तक चला, लेकिन साल 2017 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ा। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ गईं। फिलहाल मलाइका अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा