महिमा चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

महिमा चौधरी ने ‘परदेस’ से बनाई पहचान, हादसों और बीमारी के बावजूद कायम रखा हौसला

Mahima Chaudhry Birthday: महिमा चौधरी ने 1997 में शाहरुख खान संग फिल्म परदेस से डेब्यू कर पहचान बनाई। 90 के दशक में उन्होंने धड़कन, लज्जा, दिल है तुम्हारा और बागबान जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

सोनाली झा

Mahima Chaudhry Birthday Special Story: 90 के दशक की चमकदार एक्ट्रेसेस में शुमार महिमा चौधरी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। महिमा चौधरी का जन्म 1973 में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘परदेस’ से डेब्यू करने वाली महिमा ने देखते ही देखते दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। मॉडलिंग से फिल्मों तक का उनका सफर जितना खूबसूरत रहा, उतना ही कठिन भी। कार एक्सीडेंट और कैंसर जैसी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कुछ विज्ञापनों के बाद उन्हें फिल्म ‘परदेस’ (1997) मिली, जो उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘लज्जा’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘बागबान’ और ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की।

महिमा चौधरी का निजी जीवन

महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी आर्यना है, जिनकी परवरिश अकेले महिमा ने की। फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान महिमा एक गंभीर कार एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। उनके चेहरे पर कांच के 67 टुकड़े धंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए कई सर्जरी करनी पड़ीं। इस हादसे के बाद उनका चेहरा काफी बदल गया और धीरे-धीरे वे इंडस्ट्री से दूर होती चली गईं।

कैंसर से जंग

महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर के रूप में जीवन ने एक और नई मुश्किल दे दी थी। इस बात का खुलासा अनुपम खेर ने किया था। इलाज के दौरान महिमा ने अपनी तकलीफ और संघर्ष को खुले तौर पर साझा किया। हालांकि, उन्होंने मजबूत हौसले और जज्बे से इस बीमारी को मात दी। आज महिमा चौधरी न सिर्फ फिल्मों में बल्कि ब्रांड्स और निवेश से भी अच्छी कमाई करती हैं। उनके मुंबई वाले घर की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये से ज्यादा है। महिमा को लग्जरी कारों का शौक है और उनके पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी कारें मौजूद हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें