महिमा चौधरी और अजय देवगन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ajay Devgn Help: एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन ने दिया था महिमा चौधरी का साथ, एक्ट्रेस ने सुनाया भावुक किस्सा

Mahima Chaudhry Accident Story: महिमा चौधरी ने बताया कि ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान हुए एक्सीडेंट में अजय देवगन ने उनका पूरा साथ दिया और सही इलाज करवाकर उन्हें हिम्मत दी थी।

सोनाली झा

Ajay Devgn And Mahima Chaudhry Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी साल 1999 में हुए अपने साथ के हादसे को आज भी भूला नहीं पाई हैं। इस हादसे से जुड़े वाकये को वह अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार 'द कपिल शर्मा' शो में एक्टर अजय देवगन को अपना सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाला को-स्टार बताया है। महिमा के अनुसार, फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान हुए भीषण एक्सीडेंट के समय अजय देवगन ने उनका पूरा साथ दिया था।

'द कपिल शर्मा' शो में महिमा चौधरी ने बताया कि बेंगलुरु में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और शीशे के कई टुकड़े चेहरे में घुस गए। उस समय अजय देवगन फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने अजय देवगन को न सिर्फ अच्छा अभिनेता बल्कि एक अच्छा इंसान भी बताया है।

महिमा चौधरी को था करियर खत्म होना का डर

महिमा चौधरी ने कहा कि अजय मुझे सही प्लास्टिक सर्जन के पास ले गए। उन्होंने मुझे हिम्मत दी। अगर कोई और प्रोड्यूसर होता तो शायद बस इतना ही कह देता कि जाओ इलाज कराओ लेकिन अजय ने कहा कि तुम्हें प्लास्टिक सर्जन के पास ही जाना चाहिए। महिमा चौधरी ने आगे बताया कि उस समय उन्हें बहुत डर लग रहा था कि अगर उनकी चोटों की खबर फैल गई तो उनका करियर खत्म हो जाएगा।

महिमा चौधरी का बॉलीवुड डेब्यू

महिमा चौधरी ने अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा से गुजारिश की थी कि वे इस दुर्घटना की खबर किसी को न बताएं। दोनों ने महिमा का पूरा साथ दिया और उनके इलाज में मदद की। सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी साल 1999 में आई फिल्म 'दिल क्या करे' में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं। फिल्म में महिमा के साथ अजय देवगन, काजोल और चंद्रचूड़ सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 'दिल क्या करे' फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया और निर्माण वीरू देवगन व वीणा देवगन ने किया था।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?