-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Movie Review Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi
Movie Review: इमोशन और कॉमेडी से भरी है संजय मिश्रा-महिमा चौधरी स्टारर ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’
- Written By: अनिल सिंह
Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi: संजय मिश्रा, महिमा चौधरी, व्योम यादव स्टारर यह फ़िल्म इमोशन और कॉमेडी से भरी एक साफ़-सुथरी फैमिली ड्रामा है। महिमा का कमबैक प्रभावी रहा।

महिमा चौधरी का दमदार कमबैक: संजय मिश्रा स्टारर 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' - एक क्लीन और खुशनुमा फिल्म
Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi Review: संजय मिश्रा और महिमा चौधरी अभिनीत फ़िल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ रिलीज़ हो चुकी है। यह फ़िल्म आज के दौर के कमर्शियल सिनेमा से हटकर एक ऐसी कहानी पेश करती है, जो इमोशन और कॉमेडी के सही मिश्रण से पारिवारिक रिश्तों की अहमियत का एहसास कराती है। निर्देशक ने वाराणसी (बनारस) की पृष्ठभूमि पर एक साफ़-सुथरी और दिल को छू लेने वाली कहानी बुनी है।
- फिल्म: दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
- कास्ट: संजय मिश्रा, महिमा चौधरी, व्योम यादव, पालक ललवानी और श्रीकांत वर्मा
- निर्देशक: सिद्धांत राज सिंह
- निर्माता: एक्शा एंटरटेनमेंट
- जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी फैमिली ड्रामा
- रेटिंग्स: 3.5 स्टार्स
कहानी: वाराणसी (बनारस) में सेट की गई ये फिल्म असल में कहानी है मुरली (व्योम यादव) और महक (पालक लालवानी) की जो एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन लड़की के पिता, जो एक शक्तिशाली व्यक्ति और भावी विधायक है, उनकी और उनके परिवार की शर्त है कि जब तक मुरली के घर कोई महिला नहीं आ जाती वे अपनी बेटी का ब्याह उस घर में नहीं करेंगे। अब मुरली के लिए ये बड़ी चुनौती है क्योंकि उसकी मां को गुजरे अरसा बीत चुका है और ऐसे में उसका सारा पालन पोषण उसके पिता दुर्लभ प्रसाद (संजय मिश्रा) और मामा (श्रीकांत वर्मा) ने ही किया है। अब यहां आता है कहानी में ट्विस्ट जब बेटा अपनी शादी के लिए अपने पिता दुर्लभ की दोबारा शादी कराने में जुट जाता है। इसी दरम्यान एंट्री होती है बबीता (महिमा चौधरी) की जिसका दुर्लभ से कोई नाता जरूर है। अब क्या आगे दुर्लभ अपने बेटे की खातिर दूसरी शादी करते हैं? और क्या मुरली और महक की शादी हो पाती है? इसी के इर्दगिर्द घूमती है फिल्म की कहानी जो इसके क्लाइमेक्स में एक मजेदार मोड़ पर अंत होती है।
ये भी पढ़ें- Year Ender: धुरंधर’ के रहमान डकैत से ‘बागी 4’ के चाको तक, इस साल इन 10 खलनायकों का दिखा खौफ
परफॉर्मेंस: फिल्म में संजय मिश्रा हमेशा की तरह हमें जमकर एंटरटेन करते हुए नजर आए। इसी के साथ महिमा चौधरी ने अपने उसी कॉंफिडेंट और खूबसूरत अंदाज से फिल्म में अपना दमदार कमबैक किया है। इसी के साथ व्योम ने भी अपने एक्ट से हमें इम्प्रेस किया। बात करें पलक की तो वे अपने किरदार में पूरी तरह से ढली हुई नजर आई।
म्यूजिक: फिल्म का म्यूजिक वाकई खुशनुमा है। इसके गानों में बोल और इसका संगीत इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। इसी के साथ फिल्म में कुछ सैड गाने भी है जो आपके दिल को छू जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
फाइनल टेक: इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये एक क्लीन फैमिली ड्रामा है। आज के इस कमर्शियल सिनेमा के युग में जहां अश्लीलता और वायलेंस की भरमार है वहीं ये इमोशन और कॉमेडी से भरी कहानी है जो आपको पारिवारिक रिश्तों की एहमियत का भी एहसास कराएगी। कुल मिलाकर ये एक सिनेमा में देखने योग्य फिल्म जिसका आप परिवार संग आनंद ले सकते हैं।
Movie review durlabh prasad ki doosri shaadi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMपासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PMIndian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 26, 2026 | 10:53 PM‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
Jun 26, 2026 | 10:43 PMWest Bengal: एंटी सोशल बिल को लेकर मदन मित्रा का BJP पर हमला, कहा- आपातकाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है सरकार
Jun 26, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM













