महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा संग रचाई दूसरी शादी 
मनोरंजन

महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा संग रचाई ‘दूसरी शादी’, ट्रेलर लॉन्च पर हुआ मजेदार ड्रामा

Mahima Chaudhary Sanjay Mishra: महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी के प्रमोशन में नकली शादी कर फैंस को चौंका दिया। ट्रेलर में कॉमेडी और ट्विस्ट से भरपूर कहानी दिखाई गई है।

सोनाली झा

Mahima Chaudhary Fake Wedding: महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के ट्रेलर लॉन्च को यादगार बनाने का एक अनोखा तरीका अपनाया। गुरुवार को हुए इवेंट में दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर ‘दूसरी शादी’ कर ली। यह देखकर मौजूद लोग चौंक गए, क्योंकि दोनों ही अपनी निजी जिंदगी में पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि जल्द ही साफ हो गया कि यह पूरा ‘शादी समारोह’ उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा था।

फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसी मौके पर इसका ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान माहौल तब और मजेदार हो गया, जब स्टेज पर बैठे एक शख्स ने शादी के मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया। मंत्रों की आवाज सुनकर महिमा चौधरी घबरा गईं और तुरंत बोल उठीं कि ये असली शादी के मंत्र तो नहीं हैं ना? इस मजेदार स्थिति पर पूरी मीडिया हंसने लगी और इवेंट चर्चा का केंद्र बन गया।

फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर की बात करें तो यह एक मनोरंजक कहानी पेश करता है, जिसमें संजय मिश्रा ने दुर्लभ प्रसाद का किरदार निभाया है। दुर्लभ अपने बेटे की शादी करवाना चाहते हैं, लेकिन लड़की वालों की शर्त है कि जब तक घर में कोई महिला नहीं होगी, वे अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। मजबूरी में दुर्लभ खुद शादी करने का फैसला करते हैं और दुल्हन के रूप में एंट्री होती है महिमा चौधरी की, जो फिल्म में एक बिंदास, नशे की आदी लेकिन दिल की साफ महिला का रोल निभा रही हैं।

फिल्म की कहानी

कहानी में कई मजेदार मोड़ आते हैं। दुर्लभ प्रसाद महिमा को नशे की लत से दूर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों के बीच धीरे-धीरे रिश्ते की जटिलताएं बढ़ती जाती हैं। ट्रेलर के अंत में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाया गया है कि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा का एक पुराना वीडियो सामने आता है, जिसकी वजह से उनके बेटे की शादी टूटने की नौबत आ जाती है। ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण दिखता है। ट्रेलर से पहले इसका टीजर और पोस्टर्स काफी पसंद किए जा चुके हैं, और अब ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी