-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi New Poster
DDLJ स्टाइल में दिखे संजय मिश्रा और महिमा चौधरी, ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर
- Written By: अनिल सिंह
New Poster: संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का नया पोस्टर DDLJ स्टाइल में आया है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म वधू की तलाश पर आधारित है।

'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का मजेदार पोस्टर आउट, महिमा चौधरी संग पहली बार दिखे संजय मिश्रा
Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi: अभिनेता संजय मिश्रा और एक्ट्रेस महिमा चौधरी की आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का एक मजेदार और अनोखा पोस्टर जारी हो चुका है। दोनों कलाकारों ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
यह नया पोस्टर बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) के आइकॉनिक सीन का रिक्रिएशन है, लेकिन इसे एक कॉमिक ट्विस्ट दिया गया है।
DDLJ के आइकॉनिक सीन का मजेदार रिक्रिएशन
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्टर में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ट्रेन के डिब्बे में एक-दूसरे की तरफ पीठ करके बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने हाथों में किताबें पकड़ रखी हैं और वे पूरी तल्लीनता से पढ़ाई में डूबे हुए लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
पोस्टर के साथ लिखा गया कैप्शन भी बेहद मजेदार है और फिल्म के कॉमेडी-ड्रामा जॉनर की ओर इशारा करता है
“ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। अरे रह जाएंगे रह जाएंगे, पैसेवाले देखते रह जाएंगे।” यह लाइन फिल्म के संदेश की ओर संकेत करती है, जो सामाजिक सोच और आर्थिक स्थिति पर कटाक्ष हो सकता है।
ये भी पढ़ें- फ्राइडे थिएटर रिलीज: ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘कांथा’ से ‘काल त्रिघोरी’ तक, BO पर रिलीज होंगी 10 फिल्में
वधू की तलाश में ‘दुर्लभ प्रसाद’
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी‘ एक कॉमेडी-ड्रामा होने की उम्मीद है। यह पहली बार है जब संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। संजय मिश्रा अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं महिमा चौधरी कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद इस फिल्म में दिखाई देंगी।
फिल्म के पहले पोस्टर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह पोस्टर दूल्हे ‘दुर्लभ प्रसाद’ के लिए वधू की तलाश के इश्तिहार जैसा था। पहले पोस्टर में बताया गया था कि 5 फुट 8 इंच की लंबाई और गेरुआ रंग वाले दुर्लभ प्रसाद दहेज लेंगे नहीं, बल्कि खुद लड़की वालों को दहेज देंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें दुल्हन में क्या-क्या खूबियां चाहिए: लड़की विधवा, तलाकशुदा, देशी-विदेशी हर तरह की चलेगी।
पहले पोस्टर को शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने लिखा था कि जीवनसंगिनी ढूंढने में दुर्लभ प्रसाद की मदद करें और इसके लिए दुल्हन खोज अभियान से जुड़ें। फिल्म निर्माताओं ने जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने की जानकारी दी है।
Durlabh prasad ki doosri shaadi new poster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














