शाहरुख़, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ (सोर्स: IANS)
मुंबई

विमल इलायची विज्ञापन को सरोगेट प्रचार मान महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख, अजय और टाइगर को भेजा नोटिस

FDA Notice For Vimal Elaichi Ad: महाराष्ट्र FDA ने विमल इलायची विज्ञापन को पान मसाला का कथित सरोगेट प्रचार मानते हुए शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस भेजा।

आलोक उमाकृष्ण

Maharashtra FDA Notice For Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में फंस गए हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

FDA का आरोप है कि इलायची के विज्ञापन की आड़ में प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष यानी सरोगेट विज्ञापन किया जा रहा है। महाराष्ट्र में पान मसाला पर प्रतिबंध के चलते विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों से विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर जवाब मांगा है।

मन्नत और जुहू पहुंचा FDA का नोटिस

रिपोर्ट के मुताबिक, एफडीए ने अजय देवगन को उनके जुहू स्थित घर पर और शाहरुख खान को बांद्रा स्थित उनके घर मन्नत पर नोटिस पहुंचाया। वहीं, टाइगर श्रॉफ को नोटिस उनकी प्रोडक्शन कंपनी टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी के जरिए दिया गया है। नोटिस में तीनों से विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर जवाब मांगा गया है।

महाराष्ट्र में विमल पान मसाला पर प्रतिबंध

FDA का कहना है कि विमल ब्रांड मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा हुआ है और महाराष्ट्र में इसके निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर रोक लगी हुई है। यह प्रतिबंध 13 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र के खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे की ओर से जारी आदेश के तहत लगाया गया है और इसकी अवधि एक साल की है।

इस कार्रवाई में एफडीए ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (FSS) एक्ट, 2006 की धारा 24 का भी हवाला दिया है। यह धारा खाद्य उत्पादों से जुड़े ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाती है, जो भ्रामक या धोखा देने वाले हो सकते हैं।

इसके अलावा, नोटिस में इसी कानून की धारा 53 का भी जिक्र किया गया है। इस धारा के तहत भ्रामक खाद्य विज्ञापन के प्रकाशन या प्रचार से जुड़े लोगों पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर FDA सख्त

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजे गए ये नोटिस महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा हैं। राज्य में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विभाग ने हाल के दिनों में अपना अभियान तेज किया है। खास तौर पर गुटखा और तंबाकू या निकोटीन वाले प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा FDA खाद्य और दूध में मिलावट, स्कूलों के आसपास अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों की बिक्री और प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के निर्माण एवं वितरण जैसे मामलों में भी कार्रवाई कर रहा है। हाल के महीनों में विभाग ने कई जगहों पर निरीक्षण और जब्ती की कार्रवाई की है।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार