सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

Amit Shah Vande Mataram: अमित शाह ने वंदे मातरम को लेकर सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में गीत को बीच में रोकने को कहा गया।
amit shah slams sonia gandhi
सोनिया गांधी पर भड़के अमित शाहसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Amit Shah on Sonia Gandhi: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी को ललकारा। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को रोकने की कोशिश के विवाद ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ से सोनिया गांधी को माफी मांगने को कहा है और 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।

अमित शाह ने कहा, "सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में चल रहे वंदे मातरम को बीच में रोकने को कहा। सोनिया गांधी का किया हुआ ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेंगी। वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ देना चाहिए। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।"

कांग्रेस वंदे मातरम भूल गई - शाह

अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस वोट बैंक के लालच में 'वंदे मातरम' को भूल गई थी। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना गाने के वे दो शब्द 'वंदे मातरम', जिसका अर्थ है 'हे मां भारत, मैं तुम्हें नमन करता हूं', इन शब्दों का उच्चारण करते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानी फांसी के फंदे पर चढ़े, गोलियां और लाठियां खाईं और सालों तक जेल में रहे थे उसे गाने से रोका गया।"

जनता माफ नहीं करेंगी - शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "कांग्रेस की बेशर्मी देखिए। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम गान गाया जा रहा था। गान के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गाना बंद करने के लिए कहा। हम सब टीवी पर देखते रहे। सोनिया जी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं। आपने जो पाप किया है, उसे इस देश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कोई वंदे मातरम गान को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल से की तुलना

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज 15 जिलों में 5659 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और हर घर जल योजना शुरू की, तब राजस्थान के सिर्फ 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था। 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है।"

उन्होंने कहा, "70 साल में कांग्रेस ने जो काम किया, उससे 6 गुना ज्यादा काम प्रधानमंत्री मोदी ने 8 सालों में किया है।" अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज चित्तौड़गढ़ की इस पवित्र भूमि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व के अनुरूप भव्य प्रतिमा और स्मारक बनाने का काम किया है। 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा 'अटल जी' के विचारों को दर्शाती है। उन्होंने इस काम से जुड़े हर कार्यकर्ता को साधुवाद दिया।

amit shah slams sonia gandhi
15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

अटल बिहारी को क्या कहा जाता है अजात शत्रु

उन्होंने कहा, "सैकड़ों वर्षों से राजस्थान की वीर भूमि देशभर के देशभक्तों के लिए वीरता की काशी रही है। इसी भूमि ने मुगलों को यह संदेश दिया कि हमें कोई झुका नहीं सकता।"

अमित शाह ने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार बने तो कलम से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया। कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री बने तो राष्ट्र की सुरक्षा और सुशासन को आगे बढ़ाया। उन्होंने न सत्ता में रहकते सिद्धांत छोड़ा, न विपक्ष में रहते सिद्धांत छोड़ा, इसीलिए उन्हें आजाद शत्रु कहा जाता है, जिसका कोई शत्रु नहीं है ऐसे महापुरुष के रूप में जाना जाता है।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज

वंदे मातरम विवाद को लेकर सोनिया गांधाी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बीजेपी नेताओं ने कर्नाटक के उरवा पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान उनके हाव-भाव को लेकर हुए कथित विवाद के बाद दर्ज कराई गई है।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की अनावरण के कार्यक्रम में पहुंचे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

अमित शाह का चित्तौड़गढ़ दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने राजस्थान सरकार के 15 जिलों में करीब 5659 करोड़ रुपए की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com