तिरंगे के रंग में रंगे शाहरुख खान, स्वतंत्रता दिवस पर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज, बोले- मुझे ये पहचान पसंद है

Shah Rukh Khan Tiranga Photo: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट के अंत में शाहरुख खान ने ‘जय हिंद’ लिखा।
Shah Rukh Khan Tiranga Photo
शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Shah Rukh Khan Independence Day: देशभर में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के 80 साल पूरे होने के मौके पर आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी एक खास पोस्ट शेयर की और भारतीय होने पर गर्व जाहिर किया।

शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अभिनेता सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में तिरंगे के तीनों रंग दिखाई दे रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। शाहरुख ने अपने संदेश में भारत की विविधता और देश से जुड़े होने की भावना का जिक्र किया।

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान ने लिखा कि भारतीय होने में कुछ खास बात है। देश के अलग-अलग रंग, विविधताएं, जोश और खुद से भी बड़ी किसी चीज का हिस्सा होने का एहसास भारत को खास बनाता है। अभिनेता ने आगे देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपनी चीजों की कद्र करनी चाहिए और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना छोटा सा योगदान देना चाहिए। उन्होंने भारतीय होने पर गर्व जताते हुए अपने संदेश के आखिर में ‘जय हिंद’ लिखा।

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है परिवार

शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े होने का जिक्र अभिनेता पहले भी कर चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि उनके पिता आजादी से पहले भारत की राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहे थे। शाहरुख खान 2015 में अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर दिए एक इंटरव्यू के बाद भी काफी चर्चा में आए थे।

Shah Rukh Khan Tiranga Photo
स्वतंत्रता दिवस पर उरी पहुंचे सैफ अली खान, जवानों के साथ जमकर थिरके, सुनीं बहादुरी की कहानियां

किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों के बाद उनकी कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ‘किंग’ को 2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। दर्शक शाहरुख की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com