संजय लीला भंसाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'लव एंड वॉर' के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, FWICE ने संजय लीला भंसाली से मांगा 50 लाख का मुआवजा

Love And War Set Accident Update: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर करंट लगने से एक टेक्नीशियन की दुखद मौत हो गई, जिसके बाद फेडरेशन ने भारी मुआवजे की मांग की है।

यति सिंह

FWICE On Love And War Set Accident: फेमस फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुंबई में चल रही फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसे में एक टेक्नीशियन ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि ये घटना 17 जून की सुबह की बताई जा रही है। फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर काम कर रहे 42 साल के टेक्नीशियन चंद्रधारी सिंह यादव करंट की चपेट में आ गए। जांच और सामने आई रिपोर्टों के अनुसार सेट पर हुए एक शॉर्ट सर्किट की वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ। चंद्रधारी को तुरंत संभालने की कोशिश की गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के आधिकारिक कारणों का पता चल सके।

FWICE ने उठाई मुआवजे की सबसे बड़ी मांग

'लव एंड वॉर' के सेट से हादसे की खबर मिलते ही फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) फौरन हरकत में आ गया है। फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मजदूरों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। हालांकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की तरफ से पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपये की राशि दे दी गई है। इसके बावजूद फेडरेशन ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है कि मुआवजे की इस रकम को बढ़ाकर कम से कम 50 लाख रुपये किया जाना चाहिए।

काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने बॉलीवुड के भीतर काम के घंटों और सुरक्षा मानकों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। फेडरेशन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 'कई बार बड़े प्रोजेक्ट्स में वर्कर्स से तय समय यानी 8 घंटे से कहीं ज्यादा काम लिया जाता है,

हर इंसान के काम करने की एक शारीरिक सीमा होती है और अत्यधिक थकान भी हादसों को न्योता देती है।' फेडरेशन ने सख्त रुख अपनाते हुए वॉर्निंग दी है कि चाहे कितना भी बड़ा प्रोड्यूसर हो या कितनी भी बड़े बजट की फिल्म बन रही हो, किसी भी मजदूर की जिंदगी को इस तरह दांव पर नहीं लगाया जा सकता है।

सितारों से सजी फिल्म ‘लव एंड वॉर’

इस भयानक हादसे के बाद फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की पूरी यूनिट गहरे सदमे में है, क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि काम के बीच ऐसा कुछ घट जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से लगातार जारी थी, लेकिन इस दुखद वाकये ने मनोरंजन उद्योग के भीतर काम करने वाले मजदूरों और तकनीशियनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा