Cocktail 2 Box Office Day 3: शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वीकेंड में बरसे करोड़ों

Shahid Kapoor Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की। ओपनिंग वीकेंड में 45.52 करोड़ रुपये का शानदार कमाई कर ली है।
Cocktail 2 Box Office Collection Day 3
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Cocktail 2 Weekend Collection: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से वही पुराना जादू लौट आया है, जिसकी उम्मीद फैंस लंबे समय से कर रहे थे। करीब 14 साल पहले सैफ अली खान की फिल्म 'कॉकटेल' ने युवाओं के दिलों में जो जगह बनाई थी, उसका सीक्वल अब सिनेमाघरों में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहा है। फेमस डायरेक्टर होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ खींचना शुरू कर दिया है। फिल्म समीक्षकों की शुरुआती मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद, दर्शकों के सकारात्मक माहौल ने इस फिल्म की किस्मत को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

फिल्म 'कॉकटेल 2' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत रही। रिलीजिंग के पहले दिन से ही दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख करना शुरू कर दिया था। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की। इसके बाद बीते शनिवार को फिल्म 'कॉकटेल 2' के कलेक्शन में और बढ़त देखी गई, जब इस फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआत के 2 दिनों की इस शानदार रफ्तार ने यह साफ कर दिया था कि आने वाले दिनों में फिल्म और बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।

वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की भारी बारिश

बीते शनिवार की तुलना में रविवार का दिन फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए और भी ज्यादा भाग्यशाली साबित हुआ। छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई।

रिपोर्ट्स के अनुसार केवल रविवार के दिन में ही फिल्म ने 15.77 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर डाला। इस तरह 3 दिनों के वीकेंड की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा विदेशी बाजारों से भी फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।

शाहिद कपूर के जादू के आगे फीकी पड़ीं दूसरी फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर इस समय 'कॉकटेल 2' का मुकाबला किसी एक फिल्म से नहीं था। इस हफ्ते थिएटर्स में 'पेड्डी', 'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर', 'हॉन्टेड 3डी' और 'भारत भाग्य विधाता' जैसी कई बड़ी फिल्में पहले से ही मौजूद थीं।

बावजूद इसके शाहिद कपूर के स्टारडम और फिल्म के गानों के जबरदस्त क्रेज ने बाकी सभी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया। इस कड़े मुकाबले के बीच भी फिल्म की कमाई की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा और फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com