संजय लीला भंसाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग

AICWA Demands FIR: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसके बाद निर्माता के खिलाफ AICWA ने एफआईआर की मांग उठाई।

यति सिंह

Love and War Crew Member Death: फेमस फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की बेहद महत्वाकांक्षी और बड़े बजट की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट से एक बेहद परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। मुंबई फिल्मसिटी के पास स्थित रॉयल पंप स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसा हो गया था। इस हादसे में सेट पर काम कर रहे एक टेक्नीशियन की करंट लगने से जान चली गई, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

ये हादसा बीते 17 जून का बताया जा रहा है, जब सेट पर अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण हर तरफ बिजली का करंट फैल गया। उस वक्त वहां फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बाकी के क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। इसी दौरान सेट पर बढ़ई का काम देख रहे 42 साल के कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव इस जानलेवा करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें फर्स्ट ऐड देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मुआवजे के बाद भी डायरेक्टर पर लटकी कानूनी तलवार

हादसे की गंभीरता को देखते हुए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस ने फौरन कदम उठाते हुए पीड़ित परिवार के लिए 40 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। हालांकि, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) इस पूरी घटना को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया है।

एसोसिएशन ने साफ तौर पर इसे मेकर्स की घोर लापरवाही का नतीजा माना है। इस संबंध में सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक ऑफिशियली शिकायती पत्र भेजा गया है। इस पत्र के जरिए फिल्म के फिल्म मेकर्स संजय लीला भंसाली और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

क्या भंसाली के सेट पर बार-बार होते हैं हादसे

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस हादसे पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी गहरा गुस्सा व्यक्त किया है। एसोसिएशन का कहना है कि एक्टर रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारों से सजी इस भव्य फिल्म के सेट पर बुनियादी सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई।

इसी के साथ ही एसोसिएशन ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि संजय लीला भंसाली के सेट पर सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले उनकी फेमस फिल्म 'देवदास' के सेट पर भी दीनदयाल यादव नाम के एक वर्कर की जान जा चुकी है, जबकि फिल्म 'पद्मावत' के निर्माण के दौरान भी मुकेश डाकिया नाम के मजदूर की मौत का मामला सामने आया था।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां