लोपामुद्रा राउत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी; 76 लाख का माल जब्त

Lopamudra Raut Theft Case: लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिहार से आरोपी को गिरफ्तार कर 76 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की।

यति सिंह

Lopamudra Raut House Theft: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जब लोपा मुद्रा अपने होमटाउन गई हुई थीं, तब चोर ने उनके बंद पड़े फ्लैट का फायदा उठाकर करीब 1 करोड़ रुपये के आभूषण, महंगी घड़ियां और नकदी साफ कर दी थी। मुंबई पुलिस की सांताक्रूज टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी की मदद से बिहार के दरभंगा जिले से मुख्य आरोपी को धर दबोचा है।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में इस चोरी को अंजाम देने के तरीके का खुलासा हुआ है। आरोपी चोर ने पहले कई दिनों तक जुहू तारा रोड स्थित अपार्टमेंट की रेकी की थी। जब उसे इस बात का पूरा यकीन हो गया कि फ्लैट में कोई मौजूद नहीं है, तब उसने बिल्डिंग में एंट्री की। आरोपी ने 5वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी तक पहुंचने के लिए बांस के डंडे का सहारा लिया और वेंटिलेटर के रास्ते घर के भीतर दाखिल हो गया। उसने सिर्फ 1 घंटे के अंटर पूरा बेडरूम खंगाल दिया और तिजोरी तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

चोरी की रकम से बहन के नाम खरीदी जमीन

मुंबई पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो संदिग्ध का मोबाइल लोकेशन बिहार के दरभंगा जिले में मिला। सांताक्रूज पुलिस और स्थानीय पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान आरोपी चंदन मुखिया को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी ने चोरी के पैसों का इस्तेमाल अपनी बहन के नाम पर दो कट्ठा जमीन खरीदने के लिए किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.50 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी, दो सोने के बिस्किट, 9 लाख रुपये नकद समेत करीब 76 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद कर ली है।

नागपुर से लौटते ही उड़े अभिनेत्री के होश

एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत 20 जून से 27 जुलाई के बीच मुंबई से बाहर अपने होम टाउन नागपुर गई हुई थीं। 27 जुलाई की दोपहर जब वे अपने घर वापस लौटीं, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने तुरंत सोसाइटी स्टाफ और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी।

पुलिसकर्मी की मौजूदगी में जब बालकनी के रास्ते घर के अंदर एंटर किया गया, तो अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तेजी से छानबीन शुरू की थी।

बाकी सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी

फिलहाल मुंबई पुलिस ने आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजित रिमांड हासिल कर ली है और उसे आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस चोरी में क्या कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसकी मदद की थी।

साथ ही बाकी बचे हुए सामान और नकदी को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। मुंबई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर बिग बॉस फेम एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत ने संतोष जताते हुए न्याय प्रणाली पर अपना पूरा भरोसा जताया है।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO