लोका: चैप्टर 1-चंद्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Lokah Chapter 1 ओटीटी डेब्यू पर मचा बवाल, डायलॉग विवाद के बीच दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Loka Chapter 1 Movie: कल्याणी प्रियदर्शन की अभिनीत मलयालम फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ थिएटर के बाद ओटीटी पर जल्द रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इन अफवाहों पर खुद दुलकर सलमान ने विराम लगा दिया है।

स्नेहा मौर्या

Lokah Chapter 1 OTT Release: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की नई पेशकश ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ ने सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, बल्कि अपने कॉन्सेप्ट के कारण भी खूब तारीफें बटोरी। यह मूवी खास इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि इसमें पहली बार एक महिला सुपरहीरो की दमदार कहानी दिखाई गई है।

हालांकि फिल्म के रिलीज के कुछ ही समय बाद एक डायलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। खलनायक सैंडी (जो इंस्पेक्टर नचियप्पा गौड़ा की भूमिका में हैं) को मिसॉजिनिस्ट कैरेक्टर के तौर पर पेश किया गया है। एक सीन में वह अपनी मां से कहता है कि वह बेंगलुरु की किसी लड़की से शादी नहीं करेगा क्योंकि "वे सब कैरेक्टरलेस होती हैं।" इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि फिल्म में बेंगलुरु शहर को गलत ढंग से दिखाया गया है और उसे केवल "पार्टियों और ड्रग्स के हब" के रूप में पेश किया गया है।

'लोका: चैप्टर 1' ओटीटी रिलीज पर लगा विराम

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माता और एक्टर दुलकर सलमान ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने घोषणा की कि यह आपत्तिजनक डायलॉग मूवी से हटा दिया जाएगा, ताकि किसी भी समुदाय या क्षेत्र की भावनाएं आहत न हों। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ 25 सितंबर 2025 से किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इन खबरों से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी।

लेकिन अब इन अफवाहों पर खुद दुलकर सलमान ने विराम लगा दिया है। रविवार, 21 सितंबर को उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि "लोका जल्द ही ओटीटी पर रिलीज नहीं हो रही है। फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें। #Loka"

फैंस को बेसब्री से हैं इंतजार

दुलकर के इस बयान से साफ हो गया है कि फिलहाल फिल्म का ओटीटी प्रीमियर तय नहीं हुआ है। मेकर्स पहले फिल्म के थिएटर रन को एन्जॉय करना चाहते हैं और उसके बाद ही ओटीटी रिलीज की कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’ का निर्देशन बेहतरीन विज़ुअल्स और दमदार कहानी के साथ किया गया है। दर्शक अब इसके अगले चैप्टर को लेकर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो