रितेश देशमुख और फराह खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Lock Upp 2 में लगेगा विवादों का तड़का! शिवांगी से आसिम तक, सामने आए 14 कंटेस्टेंट्स के नाम

Lock Upp 2 Show Update: एक्टर रितेश देशमुख के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लिए 14 संभावित प्रतियोगियों के नामों का खुलासा हो गया है, जिसमें कई बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

यति सिंह

Lock Upp 2 Show Contestant: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए एक बार फिर से कैदियों की जेल तैयार हो चुकी है। इस बार फेमस अभिनेता रितेश देशमुख अपने सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के साथ वापस लौट रहे हैं। 'लॉकअप 2' शो को लेकर दर्शकों के बीच पिछले कई दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि इस बार रितेश देशमुख की जेल में कौन-कौन से सितारे कैद होने वाले हैं।

'लॉकअप 2' में 14 सेलिब्रिटीज के नामों की लिस्ट सामने आ चुकी है, जो इस शो में अपने खेल से बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो इस सीजन में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं।

अभिनेत्री शिवांगी जोशी होगीं जेल में कैद

स्टारप्लस के सीरियल्स में अपनी सादगी से सबका दिल जीतने वाली शिवांगी जोशी के फैंस के लिए भी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। छोटे पर्दे पर सीधी-सादी बहू और बेटी का किरदार निभाने वाली शिवांगी भी इस बार रितेश देशमुख के शो 'लॉकअप 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं। शिवांगी जोशी हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है, लेकिन इस रियलिटी शो के जरिए फैंस को उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा।

लॉकअप 2' शो की असली पहचान इसके विवाद और टास्क होते हैं। कुल 14 प्रतियोगियों की इस लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्रों के चेहरों को शामिल किया गया है। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने साफ कर दिया है कि इस बार नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

'लॉकअप 2' में दिग्गजों की होगी सीधी एंट्री

'हाल ही में 'लॉकअप 2' शो के मंच पर बॉलीवुड के कुछ पुराने और दिग्गज अभिनेताओं के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद शो के होस्ट रितेश देशमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने ट्रोल करने वालों को बेहद कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया।

‘लॉक अप 2’ शो का पहला सीजन आया था, तो उसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और लोग आज भी उस रोमांच को भूल नहीं पाए हैं। जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दोबारा धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप